फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 60 hotspots in the district, 43 in the city

जिले में 60 से ज्यादा हॉटस्पॉट, 43 तो शहर में ही

Tue, 23 Jun 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
More than 60 hotspots in the district, 43 in the city
सैनिटाइजेशन करता कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

11 और हॉटस्पॉट बनेंगे, संख्या बढ़ने के बाद औपचारिकता निभा रहे विभाग

विज्ञापन
बरेली। कोरोना मरीज बढ़ने के साथ जिले में हॉटस्पॉट की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। करीब 43 हॉटस्पॉट शहर में बनाए जा चुके हैं। जबकि जिले में इनकी संख्या 60 से ज्यादा हो चुकी है। संख्या बढ़ने के कारण अधिकांश हॉटस्पॉट नाममात्र के रह गए हैं। वहां बिना स्टाफ और सख्ती के औपचारिकता निभाई जा रही है।

सोमवार रात आई रिपोर्ट के बाद 11 और हॉटस्पॉट बनाए जाने हैं। इनमें तीन बड़ा बाजार में, एक प्रेमनगर में, तीन कन्हैया टोला में बनाए जाने हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि सभी स्थानों पर पुलिस ने एहतियात बढ़ा दी है, मंगलवार को हॉटस्पॉट बना दिए जाएंगे। पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शहर में सोमवार सुबह तक 43 हॉटस्पॉट बनाए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या पुराना शहर के घनी आबादी वाले मोहल्लों की है तो बाकी पॉश कॉलोनियों रामवाटिका, पवन विहार में भी हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 60 से ज्यादा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक हॉटस्पॉट में सुरक्षा बंदोबस्त ताक पर हैं। अधिकांश जगह पुलिस कागजों में ही ड्यूटी कर रही है। बांस बल्ली तक नहीं लगे हैं। कई जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पड़ोसियों के सैंपल लेने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed