{"_id":"59cff28e4f1c1bda538b515d","slug":"more-than-200-claimants-appealed-to-80-wards","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 वार्डों को 200 से ज्यादा दावेदारों की अर्जी आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 वार्डों को 200 से ज्यादा दावेदारों की अर्जी आईं
बरेली।
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 80 वार्डों पर चुनाव लड़ने के लिए दो सौ से ज्यादा दावेदारों के आवेदन आ चुके हैं। इनमें ऐसे वार्डों से भी आवेदन आए हैं, जहां अभी भी सपा के ही पार्षद हैं। महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने दावेदारों को परखने के लिए 16 सदस्यीय पर्यवेक्षक कमेटी बना दी है। यह कमेटी दावेदारों को हर तरह से परखने के बाद उनमें से कुछ खास नाम टिकट दिए जाने के लिए प्रस्तावित करेगी।
पर्यवेक्षक कमेटी के सदस्य वार्डों में जाकर दावेदारों का गोपनीय सर्वे करने के बाद दस दिन मेें महानगर अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगे। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश स्तर से जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष, महासचिव और पूर्व विधायक दावेदारों के नाम फाइनल करने के बाद प्रदेश नेतृत्व को भेजेंगे।
यह है पर्यवेक्षक कमेटी
महानगर महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि महानगर उपाध्यक्ष मोती राम मौर्य, शमीम अहमद, दिनेश यादव, दीपक शर्मा, हसीब खान, रमन जौहरी, डालचंद वाल्मीकि, राजीव यादव, इकबाल रजा खान, राजेश अग्रवाल, मोहम्मद शाहिद, जफर अल्वी, नरेश कुमार पाल एडवोकेट, अफरोज अंसारी, मुखत्यार खान, कलीम हैदर सैफी को पर्यवेक्षक कमेटी में शामिल किया गया है।