Bareilly News: शिक्षा माफिया से सहमे एनसीईआरटी के अफसर, अज्ञात में दर्ज कराई रिपोर्ट
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दिल्ली की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ छापा मारा। यहां कागज फैक्टरी से हजारों किताबें बरामद हुई थीं। थाने में दिन भर किताबों की गिनती होती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से आई एनसीईआरटी के अधिकारियों की टीम ने बरेली के भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में कागज फैक्टरी से 16580 किताबों की बरामदगी दिखाई है। उन्होंने फैक्टरी मालिक के खिलाफ सीधी कार्रवाई से बचते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवेचना में सच सामने लाने की जिम्मेदारी अब पुलिस की है।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र में बेनामी फैक्टरी पर छापा मारा था। जांच में पता चला कि फैक्टरी में एनसीईआरटी के मार्का का इस्तेमाल कर नकली किताबें छापी जा रही थीं। टीम पुलिस के सहयोग से सभी किताबें मिनी ट्रक में भरकर थाने ले गई। शनिवार को किताबों की गिनती हुई।
संबंधित खबर- Bareilly: कागज फैक्टरी में छप रही थीं NCERT की किताबें, दिल्ली की टीम ने मारा छापा, तब हुआ खुलासा
16 हजार से अधिक किताब मिलीं
इसमें कक्षा 12 रसायन विज्ञान की 580, भूगोल की 12 हजार, अर्थ शास्त्र की चार हजार समेत कुल 16 हजार 580 किताबें मिलीं। टीम ने नकली किताबों को छापने के आरोप में गोलमोल तहरीर पुलिस को दी। इसमें फैक्टरी संचालक या मालिक का कोई नाम, पता आदि का जिक्र नहीं था।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 63 व 65 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस विवेचना में आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.