{"_id":"67cdf4ec3d03e8a57d0b5be7","slug":"more-special-trains-on-holi-than-maha-kumbh-passenger-pressure-is-increasing-bareilly-news-c-4-lko1064-596199-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महाकुंभ से ज्यादा विशेष ट्रेनें होली पर, बढ़ने लगा यात्रियों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महाकुंभ से ज्यादा विशेष ट्रेनें होली पर, बढ़ने लगा यात्रियों का दबाव
विज्ञापन
उमड़ने लगी यात्रियों की भीड़, फुल होकर आ रहीं ज्यादातर ट्रेनें
बरेली। रेलवे इस बार अब तक बरेली होते हुए रिकॉड 50 अप-डाउन होली विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। इसके बाद भी नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। किराया ज्यादा होने के कारण विशेष के मुकाबले लोग नियमित ट्रेनों में यात्रा को तबज्जो दे रहे हैं। ज्यादातर नियमित ट्रेनें पीछे से ही फुल होकर आ रही हैं। इस बीच रविवार से होली के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी। जंक्शन पर सामान्य टिकटों की बिक्री में भी इजाफा हो गया है। कई ट्रेनों में वेटिंग पहुंच गई है।
महाकुंभ के दौरान रेलवे ने बरेली होते हुए 30 ट्रेनों का संचालन किया था, लेकिन होली पर 50 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 11, 12 और 13 मार्च को बरेली होकर गुजरने वाली अधिकांश नियमित ट्रेनों में नो रूम है। हालांकि, कई ट्रेनों में 14 मार्च को सीटें उपलब्ध हैं। 14 मार्च को ही रंगोत्सव मनाया जाएगा। 15 मार्च को भी ज्यादा मारामारी नहीं है, लेकिन 16 से 20 मार्च तक अप-डाउन सभी ट्रेनों में मारामारी है। इन दिनों कई विशेष ट्रेनों के स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणियां वेटिंग में पहुंच गई हैं। ज्यादा दबाव बरेली होते हुए जम्मूकश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की ओर से पूर्वांचल, बिहार, पश्चिमी बंगाल को जाने-आने वाली ट्रेनों पर है। रेलवे ने इन्हीं रूटों पर ज्यादा विशेष ट्रेनों का संचालन भी कर रहा है। सोमवार और मंगलवार से सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान के स्टेशनों को कनेक्ट करने वाली ट्रेनें भी फुल
बरेली होते हुए महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनल, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और मुंबई सेंट्रल केे लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन ही ट्रेनें हैं। यह ट्रेनें भी होली से पहले ही फुल हो चुकी हैं। यह ट्रेनें राजस्थान और गुजरात के भी कुछ स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। इसके अलावा बरेली-इंदौर एक्सप्रेस में भी कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी है। टनकपुर-दौराई और टनकपुर-राजकोट विशेष ट्रेनों में भी होली पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
रोडवेज के चालक, परिचालकों की छुट्टी पर रोक
होली के मद्देनजर रोडवेज ने भी चालक-परिचालकों व वर्कशॉप कर्मचारियों की छुट्टी पर 20 मार्च तक रोक लगा दी है। बरेली और रुहेलखंड डिपो ने चौबीस घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम भी खोल दिए हैं। इसके अलावा परिक्षेत्र के चारों डिपो के कर्मचारियों की आनंद विहार व शामली बस अड्डों पर तैनाती की गई है। यह वहां बरेली परिक्षेत्र की बसों में यात्रियों को बैठाने में सहयोग करेंगे। परिक्षेत्र के चारों डिपों ने सबसे ज्यादा बसों को दिल्ली रूट पर ही लगाया है। संवाद