{"_id":"66e4dc62af6667368e0632b6","slug":"more-rain-than-average-in-two-weeks-chances-of-sunshine-today-bareilly-news-c-4-lko1018-480729-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो सप्ताह में औसत से ज्यादा बारिश, आज धूप निकलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो सप्ताह में औसत से ज्यादा बारिश, आज धूप निकलने के आसार
विज्ञापन
- 14 वर्ष बाद दो सप्ताह में ही सवा दो सौ मिमी हुई बारिश, वर्ष 2008 का टूटेगा रिकॉर्ड
बरेली। करीब 72 घंटे से जारी बारिश ने करीब 14 वर्ष बाद दो सप्ताह में ही औसत का आंकड़ा पार कर लिया है। 226 मिमी बारिश से शहर सराबोर है। हालांकि, अब कुछ दिन बारिश से हल्की राहत के आसार जताए हैं। धूप निकलने से उमस हावी होने का अनुमान है।
बुधवार शाम से जारी बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। लगातार बारिश से सड़कें, मैदान, खेत सब लबालब हो चुके हैं। शुक्रवार को भी धूप के दर्शन नहीं हुए। हल्की और तेज बारिश जारी रही। शाम साढ़े पांच बजे तक 59 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, रात में भी रिमझिम होती रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सितंबर में औसत बारिश 214 मिमी होती है, लेकिन इस वर्ष दो सप्ताह में ही 225 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत से ज्यादा है। वहीं, आगामी दिनों में भी अनुकूल माहौल बनने पर झोंकेदार हवा के साथ हल्की, तेज बारिश के आसार हैं।
लगातार बारिश से शुक्रवार को अधिकतम पारा सामान्य से सात डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री गिरकर 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विशेषज्ञ अतुल ने शनिवार से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
25.5
22.1
धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:57
सूर्यास्त 6:18