{"_id":"5c5c658dbdec22270f4fcbac","slug":"more-passenger-trains-will-be-run-across-the-country-says-railway-board-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी: रेलवे बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भर में ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी: रेलवे बोर्ड
Thu, 07 Feb 2019 10:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि यात्रियों की मांग के अनुसार देश भर में ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए ट्रेनों के कोच की संरचना में भी बदलाव किया जा रहा है। ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो। उन्होंने सफाई को लेकर अधिकारियों की शाबाशी दी। कहा कि ट्रेनों को समय से चलाने को लेकर सार्थक योजनाएं बनाएं। जरूरत के हिसाब से ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य को समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन
इससे पहले चेयरमैन ने 65.93 करोड़ से बन रहे विद्युत लोकोशेड का निरीक्षण किया। मरम्मत के लिए आए इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन ने निर्माणाधीन भवन, रेलवे लाइन पिट, सड़क को भी देखा और जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। वे गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर गए। कैब-वे, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म एक व नौ, स्टेशन यार्ड का निरीक्षण करने के बाद यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। चेयरमैन ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी योजनाएं समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन
अंत्योदय कल्याण केंद्र में उपहार बांटे
चेयरमैन अंत्योदय कल्याण केंद्र भी गए। यहां रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष अर्चना यादव के साथ गरीब बच्चों को अल्पाहार और उपहार दिया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इस केंद्र को रेलकर्मी आर्थिक सहयोग देकर संचालित करते हैं।
विज्ञापन
नैरो गेज डीजल इंजन का लोकार्पण किया
रेल म्यूजियम में ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर स्थापित नैरो गेज डीजल रेल इंजन का लोकार्पण किया। रेल कोच ‘पैलेस ऑन व्हील’ एवं वातानुकूलित हेरिटेज रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।