फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More accidents happening between Junction to CBganj

Bareilly News: जंक्शन से सीबीगंज के बीच हो रहे ज्यादा हादसे

Mon, 15 Apr 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
More accidents happening between Junction to CBganj
बरेली। जंक्शन से सीबीगंज के बीच ज्यादा हादसे होते हैं। अक्तूबर 2023 में छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने इसी रेलखंड में छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया था। इस रेलखंड में हर महीने औसतन 10-12 हादसे होते हैं। रविवार को दो बच्चों की मौत के बाद फिर से यह रेलखंड सुर्खियाें में है। फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों से भी यहां हादसे होते रहे हैं। हालांकि, अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस से इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

नौ मार्च को सीबीगंज के पस्तोर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय सप्तक्रांति सुपरफास्ट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। ट्रेन वहां 20 मिनट खड़ी रही थी। इसके पीछे न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा था। होली से एक दिन पहले इसी रेल खंड में ट्रेन की चपेट में आने से साले-बहनोई की मौत हो गई थी। 30 मार्च को आईटीआई के छात्र प्रशांत शुक्ला की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जांच में यह मामला आत्महत्या का पाया गया था। किला व बाकरगंज क्रॉसिंग पर भी ट्रेनों की चपेट में आने से लोगों की जान जा चुकी है। यहां रेल ट्रैक के दोनाें ओर घनी बस्ती है। फेसिंग नहीं होने से इस रेलखंड में अक्सर छुट्टा पशुओं के ट्रेनों की चपेट में आने के कारण भी यातायात प्रभावित होता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की रेल ट्रैक के आसपास पतंगबाजी रोकने की उठाई मांग
ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर राधेश्याम से क्षेत्र में रेल ट्रैक के आसपास पतंगबाजी पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि रेल ट्रैक के आसपास मैदान में दिनभर पतंगबाजी होती है। पतंग कटने पर अक्सर बच्चे ट्रैक पर दौड़ते हैं। पतंगबाजी पर रोक न लगने से भविष्य में भी इस तरह के हादसों का खतरा बना रहेगा। हादसे के बाद फैज और साजिद के घरों में मातम पसरा है। साजिद कक्षा दो का छात्र था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां शबनम का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed