फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Moon not seen

माह ए रमजान का चांद नजर नहीं आया

Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Moon not seen
नहीं दिखा चांद, रमजान 14 से
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। सोमवार को 29 शाबान पर मुकद्दस माह-ए-रमजान का चांद नजर नहीं आया। दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी से दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी ने एलान किया है कि बुधवार 14 अप्रैल को पहला रोजा होगा।

जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया कि सोमवार को 29 शाबान बाद नमाजे मगरिब मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी की ओर से रमजानुल मुबारक का चांद देखने की व्यवस्था की गई थी, आसमान साफ होने के बाद भी चांद नजर नहीं आया और न ही कहीं से कोई शरई शहादत आई। बरोज मंगलवार से 20 रकात नमाज-ए-तरावीह होगी और बुध का पहला रोजा होगा। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी और जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने लोगों को रमजान शरीफ की मुबराकबाद दी। जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने अवाम से अपील की है कि अल्लाह की बारगाह में कोरोना के खात्मे के लिए खासी दुआ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed