फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   money fraud with blind man by handed over Fake receipt of electricity bill in bareilly

Bareilly News: नेत्रहीन को बिजली बिल की फर्जी रसीद थमा 65 हजार रुपये ठगे, दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 07:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 07:30 PM IST
सार

दो युवकों ने एक नेत्रहीन से ठगी कर ली। उससे बिल के रुपये ले लिए और फर्जी रसीद थमा दी। जब पीड़ित ने रसीद की जांच कराई तो उसे ठगी का पता चला। 

विज्ञापन
money fraud with blind man by handed over Fake receipt of electricity bill in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक नेत्रहीन युवक से धोखीधड़ी कर 65 हजार रुपये ठग लिए गए। बिल जमा करने वाली वैन पर सवार दो युवकों ने उससे बिल के नाम पर 65 हजार रुपये ले लिए, लेकिन जमा नहीं किए। इसके बाद उसे फर्जी रसीद थमा दी। पीड़ित ने जब रसीद की जांच कराई तो उसे धोखाधड़ी का पता चला।  

विज्ञापन


सीबीगंज क्षेत्र के बिधौलिया निवासी नौशेर खान नेत्रहीन हैं। उनका बिजली बिल गलत भेजा जा रहा था। सही कराने की कोशिश में बिल बढ़ता गया और 65 हजार रुपये तक पहुंच गया। नौशेर ने बिल जमा करने वाली वैन पर मौजूद नीरज और ताहिर को 65 हजार रुपये दिए। आरोप है नीरज और ताहिर ने बिल जमा नहीं किया। उनको फर्जी रसीद थमा दी। 
विज्ञापन


नेत्रहीन नौशेर ने जब रसीद की जांच कराई तो पता चला उनके 65 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। नौशेर के मिन्नतें करने पर भी दोनों ने रकम नहीं लौटाई। एसएसपी से शिकायत के बाद सीबीगंज थाने में नीरज और ताहिर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed