{"_id":"647b9ec98459380ce0019238","slug":"money-deposited-on-the-pretext-of-interest-was-usurped-bareilly-news-c-4-bly1015-172260-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ब्याज देने का झांसा देकर जमा कराई रकम हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ब्याज देने का झांसा देकर जमा कराई रकम हड़पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फाइनेंस कंपनी के धंधेबाज ने मोटा ब्याज देने का झांसा देकर महिला और उसके रिश्तेदारों से लाखों रुपये जमा करा लिए गए। रुपये मांगने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
धनेटा निवासी अंगूरी मौर्य सतीपुर के पास चंद्रगुप्त कॉलोनी में रहती हैं। अंगूरी को वर्ष 2018 में संजीव नाम का युवक मिला था। संजीव ने बताया कि उनकी कंपनी का कार्यालय गुलाबबाड़ी में है। इसमें रुपये जमा करने पर मोटा ब्याज मिलता है। संजीव ने केपीएस फाइनेंशियल सर्विसेज निधि लिमिटेड नाम से बोर्ड लगा रखा था। अंगूरी ने कंपनी ज्वाइन कर ली और अन्य ग्राहकों के साथ मिलकर 4.13 लाख रुपये जमा कर दिए।
रुपये मांगे तो संजीव ने कहा कि लंबे समय के बाद रुपये लेने पर मोटा ब्याज मिलेगा। कई बार कहने पर भी संजीव ने रुपये नहीं लौटाए। अंगूरी जब संजीव से रुपये मांगने उसके घर गईं तो संजीव की पत्नी प्रीति ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अंगूरी ने एसएसपी से शिकायत की तो बारादरी थाने में संजीव और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।