फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mommy will come to Papa only then hostel will be in the hostel

मम्मी पापा आएंगे तभी मिलेगा विवि में हॉस्टल 

Thu, 01 Jun 2017 01:28 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 01 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mommy will come to Papa only then hostel will be in the hostel
Mommy will come to Papa only then hostel will be in the hostel
रुहेलखंड विश्वविद्यालय का हॉस्टल अब छात्रों को आसानी से नहीं मिलेगा। उनके माता पिता आएंगे तभी छात्रों को हॉस्टल का आवंटन किया जाएगा। विवि की मंशा है कि नियमों के बारे में माता पिता भी जान लें। छात्रों से अब हॉस्टल की फीस साल में दो किस्तों में ही ले ली जाएगी। पहली किस्त आवंटन के वक्त और दूसरी किस्त जनवरी में। अभिभावक अपने नाम से ड्राफ्ट बनवाकर जमा कराएंगे। बुधवार को चीफ वार्डन प्रोफेसर एके जेटली ने सभी वार्डन के साथ बैठक की जिसमें नई नियमावली पास की गई, इसमें 41 नियम दिए गए हैं। 
विज्ञापन

 
 ऐसे होगा हास्टल आवंटन
नवीन छात्रावास में प्रथम वर्ष के छात्र रहेंगे। बीडीए हास्टल में द्वितीय वर्ष के छात्रों को आवंटित किया जाएगा। मुख्य छात्रावास में तृतीय और चतुर्थ वर्ष वाले छात्र रहेंगे। रिसर्च और पीजी कोर्स के छात्रों को पीजी हॉस्टल दिया जाएगा। अबतक यहां केवल फाइनल वाले छात्र ही रहते थे। मुख्य छात्रावास गर्ल्स में सभी क्लास की छात्राएं रहेंगी। समाज कल्याण वाले छात्रावास में ओबीसी और एससी एसटी की छात्राएं रहेंगी।
विज्ञापन


नई नियमावली के कुछ खास नियम
-आवंटन अभिभावकों के आने पर ही किया जाएगा।
-छात्र स्कूटर मोटर साइकिल नहीं रख सकेंगे। 
-अगर कोई तोड़फोड़ होती है और छात्र ही पहचान नहीं होती तो सामूहिक जुर्माना लगाया जाएगा।
-निर्धारित समय में हास्टल न आने पर अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
-शराब, मादक पदार्थ, धूम्रपान, पाए जाने पर 12 घंटे का नोटिस जारी करते हुए हास्टल से निकाल दिया जाएगा।
-कोर्स पूरा होने के तीस घंटे बाद छात्र को हास्टल खाली करना होगा।
-महीने में पांच दिन छात्र बाहर खाना खा सकता है। उस दिन का पैसा नहीं जुड़ेगा।
-बीमार होने पर अनुमति मिलने के बाद ही छात्र हॉस्टल के बाहर रह सकेगा। पर इस दिन का मेस सर्विस का पैसा देना होगा।
-इलेक्ट्रॉनिक सामान, बूफर पांच सौ वाट से अधिक होने पर कार्रवाई की जाएगी। 
-उपस्थिति के लिए हास्टल में प्रिफेक्ट बनाए जाएंगे , प्रतिदिन छात्रों की उपस्थिति यही देगा अगर छात्र उपस्थिति में गड़बड़ी मिलती है तो प्रिफेक्ट और छात्र दोनों को हॉस्टल से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह समितियां बनेंगी 
 हॉस्टल का संचालन समितियां के माध्यम से किया जाएगा। इसमें मेस समिति, कामन रूम समिति, स्पोर्ट्स समिति, कल्चरल कमेटी, प्रिफेक्ट, हास्टल प्रतिनिधि की समिति होगी।


हास्टलों की फीस होगी समान
मौजूदा वक्त में सभी हॉस्टल की फीस एक समान नहीं है। अब इनको समान किया जाएगा। सभी हास्टल की मेंस फीस 2200 रुपये की जाएगी। अबतक नवीन छात्रावास की 2000 थी। अन्य हॉस्टल की फीस में भी अंतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed