फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Moin Siddiqui sent to jail for inflammatory speech case in Bareilly

Bareilly: भड़काऊ भाषण मामले में चोटी कटवा को भेजा गया जेल, समाजसेवी महिलाओं को दी थी यह धमकी

Sat, 02 Mar 2024 04:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 04:32 PM IST
सार

समाजसेवी महिलाओं को चोटी काटने की धमकी देने वाले मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2019 में चुनाव से पहले उसने भड़काऊ भाषण दिया था।

विज्ञापन
Moin Siddiqui sent to jail for inflammatory speech case in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में समाजसेवी निदा खान और फरहत नकवी की चोटी काटने की धमकी देने वाले मोईन सिद्दीकी उर्फ चोटी कटवा को बारादरी पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2019 में चुनाव से पहले उसने भड़काऊ भाषण दिया था। इसी मामले में कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। 

विज्ञापन


मोईन सिद्दीकी बारादरी थाना क्षेत्र का निवासी है। वह उस वक्त चर्चा में आया था जब फरहत नकवी से उसकी मोबाइल फोन पर बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में वह फरहत की तरफदारी और निदा खान की बुराई करता सुनाई दे रहा था। 
विज्ञापन


वर्ष 2019 में ऑल इंडिया फैजाने मदीना काउंसिल के अध्यक्ष के तौर पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें उसने फरहत और निदा को तीन दिन में देश छोड़ने की चेतावनी दी थी। ऐसा न करने पर उनकी चोटी काटने की बात कहकर भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। तभी से वह चोटी कटवा के नाम से मशहूर हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान दिया था भड़काऊ भाषण 
इस मामले में बारादरी थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्ष 2019 में ही चुनाव प्रचार के दौरान मोईन ने भड़काऊ भाषण दिया था। इस मामले में पुलिस की ओर से उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। कांकरटोला चौकी प्रभारी वकार अहमद के मुताबिक भड़काऊ भाषण के मामले में ही मोईन सिद्दीकी की गिरफ्तारी कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed