फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mohammadi Kotwali Hangama

मोहम्मदी कोतवाली से कार्यकर्ता को छुड़ा ले जाने का मामला: सियासत गरमाई तो पांच गिरफ्तार, 70 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 19 Oct 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
mohammadi Kotwali Hangama
मोहम्मदी प्रकरण पर राहुल गांधी का ट्वीट - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। हुड़दंग और महिला सिपाही से अभद्रता के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने जिस भाजपा कार्यकर्ता को विधायक और भाजपा नगर अध्यक्ष के कहने पर कोतवाली से छोड़ दिया था, रविवार को मामला जब सियासत की सुर्खियों में आया तो उसी कार्यकर्ता को नामजद करते हुए 70 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रताप उर्फ शिब्बू सिंह को खुलेआम हुड़दंग करने पर हवालात में बंद कर दिया था। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई थी। बाद में भाजपा विधायक लोकेेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता और संगठन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी को छुड़ाकर ले आए। बताते हैं शुक्रवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा भी क्षेत्र में मौजूद थीं। इस बवाल के बाद खीरी पुलिस और भाजपा की फजीहत शुरू हो गई। मामला लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस के हाथपांव फूल गए। फिर रविवार को मोहम्मदी पुलिस ने आनन-फानन में एसआई अरुण कुमार की तहरीर पर मुख्य आरोपी सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शिब्बू सिंह को नामजद कर 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 504, महामारी अधिनियम आदि में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ शिब्बू और प्रकाश में आए रोहित, मोहित श्रीवास्तव, रामजीत सिंह और अंबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

राहुल और प्रियंका का ट्वीट

लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी कोतवाली से शुक्रवार रात एक कार्यकर्ता को भाजपाइयों के हंगामा कर छुड़ा ले जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि क्या यूपी के सीएम बताएंगे कि यह किस मिशन के तहत हो रहा है-बेटी बचाओ या अपराधी बचाओ। उधर राहुल गांधी ने मोहम्मदी की घटना को लेकर ट्वीट किया है कि क्या शुरू हुआ था बेटी बचाओ, हो क्या रहा है अपराधी बचाओ। वहीं आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करने के साथ मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने भी लिया संदर्भ

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में महिला सिपाही से छेड़खानी करने वाले को भाजपा विधायक और पार्टी के नगर अध्यक्ष ने थाने से जबरन छुड़ा लिया, यह कहां तक ठीक है।

कार्यकर्ता कहीं फंसा होगा तो जरूर खड़ा होऊंगा: विधायक

मेरे संज्ञान में महिला सिपाही से अभद्रता का मामला नहीं आया है, मैं बहुत शर्मसार हूं। 35 साल भाजपा के लिए काम किया है। कार्यकर्ता को गलत काम करने की छूट नहीं दी जाएगी। अगर कहीं कार्यकर्ता फंसा होगा तो विधायक होने के नाते जरूर जाकर उसके साथ खड़ा होऊंगा। -लोकेंद्र प्रताप सिंह विधायक, मोहम्मदी

मोहम्मदी घटना को लेकर प्रियंका गांधी का ट्वीट

मोहम्मदी घटना को लेकर प्रियंका गांधी का ट्वीट- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed