{"_id":"689a5d99a929a17d760cd7a6","slug":"modern-coach-position-guidance-system-will-be-installed-at-railway-stations-bareilly-news-c-4-vns1074-701958-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे स्टेशनों पर लगाए जाएंगे आधुनिक कोच पोजीशन गाइडेंस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे स्टेशनों पर लगाए जाएंगे आधुनिक कोच पोजीशन गाइडेंस सिस्टम
विज्ञापन
बरेली। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर अत्याधुनिक कोच पोजीशन गाइडेंस सिस्टम लगाए जाएंगे। इस सिस्टम को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीपीएस) से कनेक्ट किया जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेनों की सटीक जानकारी मिल सकेगी। रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर कौन सा कोच किस स्थान पर ठहरेगा इसकी भी सटीक सूचना मिलेगी। इसके अलावा रेलटेल के जरिये रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी एनटीपीएस से कनेक्ट किया जाएगा।
पिछले दो साल में रेलवे ने कई नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। अमृत भारत और वंदे भारत एक्सप्रेस की संरचना दूसरी ट्रेनों से अलग है। इसके अलावा ट्रेनों में एसी तृतीय व सामान्य कोचों की संख्या बढ़ाए जाने से कोच पोजीशन में बदलाव हुआ है।
ऐसे में प्लेटफार्म पर कई ट्रेनों के कोच के ठहराव का स्थान मालूम नहीं पड़ता। इससे यात्रियों को समस्या होती है। बरेली होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों में दो के स्थान पर चार सामान्य कोच लगाए गए हैं। जिन गाड़ियों का संचालन 18 कोच के साथ किया जा रहा था उनमें कोचों की संख्या बढ़कर 26 तक कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा लखनऊ-दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव ज्यादा होने व ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली न होने के कारण ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार होती हैं। दूसरी ओर कई बार ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करना पड़ता है। अत्याधुनिक कोच पोजीशन गाइडेंस सिस्टम से तमाम समस्याओं में सुधार होगा और यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि अत्याधुनिक कोच पोजीशन गाइडेंस सिस्टम का काम जल्द शुरू हो जाएगा। संवाद