फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobile phone looted by snatching the neck of a female soldier's relative

महिला सिपाही की रिश्तेदार के गले में सूजा घोंपकर लूटा मोबाइल

Fri, 05 Feb 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone looted by snatching the neck of a female soldier's relative
जख्मी पिंकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुधवार रात डेढ़ बजे वारदात, नाइट ड्यूटी पर थी यूपी-112 में तैनात महिला सिपाही

विज्ञापन
बरेली। पुरानी पुलिस लाइन में बुधवार रात एक बदमाश महिला सिपाही के घर में घुस गया। उसने सिपाही की रिश्तेदार के गले में सूजा घोंपकर मोबाइल लूट लिया। चीख पुकार मचने पर आसपास घरों में सिपाहियों के परिवार जाग गए। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, दोपहर में पुलिस ने लुटेरे को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
पुरानी पुलिस लाइन में महिला सिपाही पिंकी क्वार्टर संख्या बीबी-519 में रहती हैं। उनकी ड्यूटी पीआरबी-155 पर रात में चल रही है। पति कुलदीप कुमार हरिद्वार में रहकर निजी काम करते हैं। पांच साल की बेटी अन्नू पिंकी के साथ रहती है। उसकी देखभाल के लिए पिंकी एक जनवरी को अपने गांव सीतापुर के उमरहर पुरवा से अपनी हमनाम रिश्तेदार पिंकी को ले आईं थीं। बुधवार रात सिपाही पिंकी ड्यूटी पर गईं थीं। घर पर उनकी रिश्तेदार बच्ची के साथ सो रही थी। रात में करीब डेढ़ बजे एक बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आया। आहट होने पर पिंकी ने करवट बदली तो बदमाश ने उनके गले में सूजा घोंप दिया और उनका मोबाइल लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर महिला सिपाही भी यूपी 112 की गाड़ी से आवास पर पहुंच गईं। इसी गाड़ी में डालकर घायल पिंकी को निजी अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश
वारदात के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में कोतवाली पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। वह सुभाषनगर नेकपुर गल्ला मंडी का रहने वाला मुन्ना है। मुन्ना जो मोबाइल लूटकर ले गया था, उसी से बात कर रहा था। घटना के बाद जब पुलिस वालों ने फोन किया तो उसने खुद को अमन मौर्या बताते हुए नेकपुर गल्ला मंडी में आने को कहा। सर्विलांस की मदद से पुलिस मुन्ना तक पहुंच गई। उसके एक साथी को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में पता चला कि मुन्ना पूर्व में भी कई चोरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही के यहां घुसे चोर को पकड़ लिया गया है। उसने घटना कबूल कर ली है। चोर ने और भी वारदातें की हैं। उससे पूछताछ की जा रही है। - रोहित सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed