फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobile phone hacked as soon as the call was received

Bareilly News: कॉल रिसीव करते ही हैक कर लिया मोबाइल फोन

Thu, 01 Aug 2024 06:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone hacked as soon as the call was received
बरेली। अनजान नंबर से आई कॉल को रिसीव करते ही युवक के मोबाइल फोन को हैक कर लिया। थाना इज्जतनगर के मोहल्ला आलोक नगर कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 जुलाई की रात उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल रिसीव करते ही फोन हैक हो गया। इसके बाद परिचितों को यूपीआई आईडी भेजकर रुपयों की मांग की गई। तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी



बरेली। ताला तोड़कर चोर जेवरात समेत हजारों की नकदी समेट ले गए। थाना सुभाषनगर की ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात चोरों ने उनके घर के मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, 18 ग्राम सोने की झुमकी, एक तोला सोने की चेन, एक पांच ग्राम की चेन, पायलें, सोने के तीन ग्राम के श्रीयंत्र, खडुआ और करधनी समेत पर्स में रखी पांच हजार की नकदी समेट ले गए। गृहस्वामी ने राजू व उमेश नाम के युवक पर शक जताते हुए मामले की तहरीर थाने में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन




घर में घुसकर युवक को पीटा



बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी को उसी के घर में घुसकर पीट दिया। युवक की मां ने बारादरी थाने में महिला और उसके पति पर रिपोर्ट कराई है। बारादरी के कोट मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वाल्मीकि बस्ती में रहने वाली एक महिला से उसके बेटे के संबंध हैं। सोमवार की रात महिला अपने पति को लेकर उनके घर में घुस आई और बेटे की पिटाई कर दी। बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनको भी पीट दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी के कमरे में तमंचा लेकर घुसा पति, लूटपाट



बरेली। पत्नी के कमरे में घुसकर पति ने तमंचा दिखाकर पिटाई की और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गया। इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के गांव टहा निवासी ललिता शुक्ला ने बताया कि उनकी शादी पीलीभीत के सुनगढ़ी थानाक्षेत्र के मोहल्ला बरहा निवासी विमल वाजपेयी से हुई थी। शादी के बाद विमल दहेज के लिए परेशान करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर ललिता मायके में रहने लगीं। दो महीने से छोटी विहार में कमरा लेकर ललिता नौकरी कर रहीं थीं। विमल रास्ते में घेरकर जान से मारने की धमकी देता। बीते दिनों वह तमंचा लेकर कमरे में घुस गया। पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को सूचना दी तो मोबाइल और बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। संवाद




वीजा दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 1.28 लाख की ठगी



बरेली। सिविल लाइंस निवासी डॉ. शायान मोहम्मद सिद्दीकी को किर्गिस्तान का वीजा दिलाने का झांसा देकर 1.28 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उन्होंने किर्गिस्तान से एमबीबीएस किया है। पिछले साल किर्गिस्तान के वीजा के लिए उन्होंने दिल्ली के एजेंट से संपर्क किया था। उसने वीजा लगवाने के लिए 1.28 लाख रुपये ऑनलाइन ले लिए। एजेंट ने न तो उनका वीजा बनवाया, न ही रुपये लौटाए। किर्गिस्तान से डिग्री पूरी करके लौटे डॉक्टर ने जब एजेंट से रकम वापस मांगी तो वह उन्हें धमकाने लगा। डॉक्टर के मुताबिक इस मामले में एसएसपी ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed