MLC Election Result: बरेली में शाम छह बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती, सुबह तक नतीजे आने की उम्मीद
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से लगातार दो बार जीत चुके हैं। वह इस बार हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं। उधर, सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह का कहना है कि जीत सपा की ही होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार शाम छह बजे से शुरू हो पाई। शुक्रवार सुबह तक नतीजे आने की उम्मीद है। वैसे तो 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, मगर लड़ाई भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त और सपा के शिव प्रताप सिंह के बीच है। डॉ. व्यस्त लगातार दो चुनाव जीत चुके हैं और हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे हैं तो सपा के शिव प्रताप सिंह का दावा है कि इस बार चुनाव सपा ही जीतेगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही मतगणना
परसाखेड़ा में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया में सबसे पहले मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला गया। मतगणना स्थल पर लगी 14 टेबिलों पर जिलेवार मतपेटियों को एक-एक कर खोला गया। इस दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद रहा। शाम बजे छह बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई।
आंकड़ों की बात करें तो इस सीट पर भाजपा का दबदबा है। साल 1986 से 2017 तक हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ही जीत मिली। डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त से पहले डॉ. नैपाल सिंह इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं। साल 2014 में वह लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए तो पार्टी ने उपचुनाव में डॉ. जयपाल सिंह को चुनाव लड़ाया। जयपाल सिंह ने भी पार्टी को जीत दिलाई।
कुल 53.79 फीसदी हुआ था मतदान
आंकड़ों में भाजपा मजबूत है। इसी बलबूते भाजपा के नेता हैट्रिक का दावा कर रहे हैं। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि हवा बदल चुकी है। सपा के पक्ष में माहौल है। उनकी जीत होगी। अब इसका फैसला तो बृहस्पतिवार को हो होगा कि सदन कौन पहुंचेगा। बता दें कि बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के नौ जिलों में 30 जनवरी को 53.79 फीसदी मतदान हुआ था।
बदायूं में हुई थी सबसे अधिक वोटिंग
बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में कुल एक लाख 72 हजार 297 मतदाताओं में 53.79 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बदायूं में सबसे अधिक 63.70 फीसदी वोट डाले गए। वहीं रामपुर में सबसे कम 45.04 फीसदी मत पड़े थे।
डीएम ने मतगणनाकर्मियों को दिए दिशा निर्देश
बरेली के डीएम शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में बुधवार को संजय कम्युनिटी हाल में मतगणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि मतगणना में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। डीएम ने कहा कि आरओ द्वारा जो भी मतपत्र अस्वीकृत किया जाए, उसका कारण भी दर्ज किया जाए।
उन्होंने सभी मतगणना कर्मियों को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर समय से पहुंच जाएं। डीएम ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया बिना गलती के निष्पक्ष रहे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व को निर्देश दिए कि मतगणना प्रारूपों की फीड़िंग एक्सेल शीट में ही की जाए।