फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MLA found treatment

बेटे की भड़ास पर सत्ताधारी विधायक को मिली सरकार से 24 घंटे बाद मदद

Mon, 19 Apr 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
MLA found treatment
बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से गंभीर हालत से गुजर रहे भाजपा के संक्रमित विधायक केसर सिंह कई दिनों से किसी अच्छे अस्पताल में एक बेड के लिए जद्दोजहद कर रहे थे। काफी कोशिश के बाद भी इसमें सफलता नहीं मिली तो मायूस और निराश बेटेे ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। इसके बाद 24 घंटे के ही अंदर स्वास्थ्य मंत्रालय से मदद मिल गई। पिता को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे बेटे ने इसके बाद रास्ते में ही अपनी फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी।
विज्ञापन

कोरोना की तेज रफ्तार से नाजुक होते हालात के बीच आम लोगों की ओर से इलाज और दवाएं न मिलने की शिकायतें आम हो चुकी हैं। जिले के अस्पतालों में वेंटिलेटर बेड काफी दिनों से फुल हैं। कहा जा रहा है कि किसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित को वेंटिलेटर बेड उपलब्ध कराना अब जिले के उच्चाधिकारियों के बस की बात नहीं रही। आम लोगों की तरह विधायक केसर सिंह को पिछले सप्ताह भर से लगभग ऐसे ही हालात से गुजरना पड़ा। कोई और आस नहीं बची तो दो दिन पहले खुद विधायक ने फेसबुक पर अपने लिए प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की। रविवार को प्लाज्मा तो मिल गया लेकिन उससे हालत में बहुत ज्यादा सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले चार दिन खुद केसर सिंह और उनके बेटे लगातार इस जद्दोजहद में जुटे हुए थे कि किसी भी तरह उन्हें किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराने में प्रदेश सरकार की मदद मिल जाए। जिले से लेकर लखनऊ तक के पदाधिकारियों के फोन खटखटाने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल पाया। बुरी तरह मायूस होने के बाद केसर सिंह के बेटे विशाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर पूरी स्थिति बयां कर दी। जो काम फरियाद करने से नहीं हो पा रहा था, वह इस पोस्ट ने कर दिया। 24 घंटे के ही अंदर नोएडा के अस्पताल में विधायक को भर्ती कराने का इंतजाम हो गया। विशाल अपने पिता को बरेली से लेकर नोएडा के लिए निकले तो रास्ते में अपनी फेसबुक पोस्ट भी डिलीट कर दी। शहर विधायक डॉ. अरुण ने इस पूरे घटनाक्रम पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के कई नेता हो चुके हैं संक्रमित
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के अलावा सांसद धर्मेंद्र यादव की पत्नी और बेटी, बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा और जिलाध्यक्ष पवन शर्मा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से अधिकांश लोग होम आइसोलेट हैं। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा को पहले ही नोएडा रेफर कर दिया गया था जहां उपचार के बाद अब उनकी हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय सैनिटाइज, बैठकों पर रोक
कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के संक्रमित होने के बाद सिविल लाइंस में भाजपा कार्यालय को रविवार को सैनिटाइज कराया गया। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने बताया कि पार्टी कार्यालय में वह अकेले बैठते हैं। यदि किसी का कोई काम है तो वह आकर बता सकता है। फिलहाल यहां बैठकों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed