फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing Girl student married her brother-in-law of aunty in Bareilly

Bareilly News: मौसी के देवर से छात्रा हुआ प्यार, दो मार्च को घर से हुई लापता, अब सामने आया यह सच

Sun, 05 Mar 2023 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

बरेली में दो मार्च से लापता छात्रा का पता पुलिस को चल गया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपनी मौसी के देवर से शादी कर ली है। जबकि उसकी मां ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
Missing Girl student married her brother-in-law of aunty in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में दो मार्च को थाना कैंट क्षेत्र से शहर के कॉलेज में आई छात्रा लापता हो गई। उसकी मां ने कैंट थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता लगा कि छात्रा ने अपने मौसा के भाई से शादी कर ली है।

विज्ञापन


कैंट के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 18 वर्षीया बेटी कचहरी के पास अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। दो मार्च को उनकी बेटी ने बताया कि वह कॉपी जमा करने कॉलेज जा रही है। बाद में बेटी नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी सहेली से बात की। 
विज्ञापन


पता लगा कि उनकी बेटी को फरीदपुर थाना क्षेत्र का विपिन और उसका भाई मोनू दो साथियों की मदद से ले गए हैं। आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। पुलिस की जांच में छात्रा बालिग निकली। उसने अपनी सगी मौसी के देवर से कोर्ट में शादी कर ली है। अधिकारियों को पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग भांजी को ब्लैकमेल कर ले जाने का आरोप

कोतवाली क्षेत्र स्थित मठ की चौकी क्षेत्र से रिश्ते का मामा नाबालिग भांजी को ब्लैकमेल कर ले गया। परिवार वालों को पता लगा तो आरोपी ने किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के पिता ने मुख्य आरोपी समेत समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

किशोरी के पिता का कहना है कि उन्होंने नाते-रिश्तेदारों के जरिये मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed