फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mismanagement exposed on Twitter

Bareilly News: ट्विटर पर खुल रही बदइंतजामियों की पोल

Sun, 16 Apr 2023 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mismanagement exposed on Twitter
बरेली। यात्री सुविधाओं की बेहतरी और शिकायतों के निस्तारण को लेकर परिवहन निगम रोडवेज के एमडी संजय कुमार के निर्देश पर ट्विटर का सहारा लिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से रोडवेज की ट्विटर पर लगातार पोल खुल रही है। शिकायतों की भरमार है, लेकिन कार्रवाई को लेकर अधिकारी ज्यादा संजीदा नहीं हैं। पिछले दिनों पूछताछ खिड़की के कर्मचारी को निलंबित करने के बाद से सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड की बदइंतजामी, कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार और कैंटीन पर नकली पेय पदार्थों की बिक्री तक की शिकायतें आ रही हैं। एमडी ने गंभीरता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारी जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो-
मामा-एक
वीडियो के साथ गालीबाज बाबू की शिकायत
बरेली डिपो के टाइम ऑफिस में तैनात बाबू धीरेंद्र पाराशरी बिना गाली बात नहीं करता। आने-जाने वालों को भी गालियां देता है। शनिवार को किसी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी वीडियो बना ली, जिसे ट्विटर पर एमडी से शिकायत की गई। एमडी संजय कुमार ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरएम बरेली को बाबू के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फोटो-
मामला- दो
मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करते आरएम, एआरएम
पिछले दिनों ही मुख्यालय स्तर से रोडवेज के अधिकारियों के सीयूजी नंबर बदले गए थे। निगम की बसों में अधिकारियों के मोबाइल नंबर चस्पा किए, ताकि यात्री सीधे कॉल करते शिकायत कर सकें। लेकिन आरएम से लेकर एआरएम तक मोबाइल कॉल रिसीव नहीं करते। विकास तोमर नाम के यात्री ने इस संबंध में एमडी से शिकायत की है। इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-
मामला-तीन
बरेली डिपो की कैंटीन पर नकली पेय पदार्थ की बिक्री
बरेली डिपो के पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर कैंटीन संचालक समेत आसपास के दुकानदार यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां पेयजल व्यवस्था का बुरा हाल है। गर्मियों में गला तर करने के लिए अगर यात्री कैंटीन से शीतल पेय खरीदते हैं तो वह भी नकली मिलती है। रॉकी नाम के यात्री ने नकली कोल्ड ड्रिंग की फोटो के साथ ट्विटर के जरिये शिकायत दर्ज कराई है।

फोटो-
मामला-चार
सेटेलाइट बस स्टैंड की फिर हुई शिकायत
बदइंतजामी के लिए रुहेलखंड डिपो के सेटेलाइट बस स्टैंड को लेकर एक बार फिर से शिकायत की गई है। भारत गुप्ता नाम के यात्री ने सेटेलाइट बस स्टैंड पर बदइंतजामी, अतिक्रमण और यात्रियों को हो रहीं समस्याओं के संबंध में कई फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट किए हैं। एमडी समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत कर यात्री सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं।


ट्विटर के जरिये मिलने वाली शिकायतों को लेकर एमडी गंभीर हैं। जो भी शिकायतें मिल रही हैं उन पर जांच के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल में मिलीं शिकायतों की जांच कराई जा रही है। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed