{"_id":"5ed558128ebc3e08ed247387","slug":"mishitganj-became-the-new-hotspot-strictly-in-rampur-bagh-sahukara-bareilly-news-bly407788714","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसीतगंज नया हॉटस्पॉट बना, रामपुर बाग-साहूकारा में सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसीतगंज नया हॉटस्पॉट बना, रामपुर बाग-साहूकारा में सख्ती
विज्ञापन
रामपुर गार्डेन के सील क्षेत्र में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बाग में जाने वालों के नाम-पते हो रहे नोट, साहूकारा में खुल रहीं दुकानें
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाने की मोहनपुर ग्राम पंचायत के मजरा मसीतगंज को कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। रामपुर बाग में पुलिस पूछताछ के बाद रजिस्टर में नाम पता नोट करके ही लोगों को अंदर जाने दे रही है। साहूकारा में सख्ती के बीच अंदरूनी हिस्से में परचून की दुकानें खुली मिलीं।
मोहनपुर का मसीतगंज गौंटिया सील कराया
मसीतगंज गौंटिया में अहमदाबाद से लौटे मजदूर के संक्रमित होने की वजह से इसे नया हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां दिन में सीओ सिटी अशोक कुमार पहुंचे। उन्होंने कैंट थाने की पुलिस से गलियों को सील करा दिया। आसपास के दूसरे थानों का स्टाफ भी यहां लगाया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आवाजाही करने को मना किया है।
विज्ञापन
रामपुर बाग में सख्ती बरकरार
रामपुर बाग में चल रहे सभी तरह के निर्माण रोके जा चुके हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों की आवाजाही और टहलने पर टोकाटाकी की जा रही है। कॉलोनी के अंदर केवल दो दुकानों को खोलने के लिए ही पास जारी किया गया है। बाकी कुछ दुकानें चोरी-छिपे कभी कभार खोली जा रही हैं। रामपुर बाग में आने वालों के पुलिस नाम-पता नोट कर रही है।
विज्ञापन