फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Miscreants snatched chain from DIOS office clerk in Bareilly

Bareilly News: कांग्रेस नेता की बेटी से छीनी सोने की चेन, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Sat, 07 Sep 2024 01:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 01:07 PM IST
सार

बरेली में कांग्रेस नेता की बेटी से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों की तस्वीर और उनकी बाइक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसके आधार पर पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Miscreants snatched chain from DIOS office clerk in Bareilly
पीड़ित प्रियांशा सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं दोबारा शुरू हो गई हैं। कोहाड़ापीर इलाके में डीआईओएस दफ्तर की क्लर्क प्रियांशा सक्सेना के साथ शुक्रवार सुबह ऐसी ही वारदात हो गई। प्रेमनगर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


बिहारीपुर सिविल लाइंस निवासी प्रियांशा सक्सेना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात हैं। वह रोज की तरह बेटे अयांश जौहरी को लल्ला मार्केट के पास स्कूल छोड़ने गई थीं। पौने आठ बजे वह बेटे को स्कूल गेट पर उतारकर जैसे ही आगे बढ़ीं कि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के आवास के पास पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। चेन में सोने का लॉकेट भी था। 
विज्ञापन


फुटेज के आधार पर हो रही तलाश 
घटना के दौरान प्रियांशा बस शोर मचाती रह गईं और लुटेरे फर्राटा भरते हुए गलियों में गुम हो गए। परिजनों के साथ जाकर प्रियांशा ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज चेक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो बदमाशों की तस्वीर और उनकी बाइक कैद हो गई। काली स्पलेंडर बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी। पीछे बैठे युवक की दाढ़ी थी और उसने चेक की शर्ट पहन रखी थी। आगे वाले युवक ने टीशर्ट पहन रखी थी, उसके सिर पर हेलमेट था। 

पिता हैं कांग्रेस नेता 
प्रियांशा महानगर कांग्रेस प्रवक्ता व पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी की बेटी हैं। योगेश के बड़े भाई का देहांत 31 अगस्त को हो गया था। उनके अस्थि विसर्जन के लिए वह हरिद्वार गए हैं। पति के निधन के बाद प्रियांशा अपने पिता के पास ही रहती हैं। इस घटना से कांग्रेसियों में भी रोष दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed