{"_id":"6270e9e6275c6b0171198ed8","slug":"miscreants-looted-car-after-beaten-driver-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली : चालक को पीटकर बदमाशों ने लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली : चालक को पीटकर बदमाशों ने लूटी कार
Tue, 03 May 2022 02:08 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज//दुनका
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज//दुनका
Published by: वेद प्रकाश गुप्ता
Updated Tue, 03 May 2022 02:08 PM IST
सार
शादी में जाने के बहाने रामपुर से कार बुक करके मीरगंज लाए बदमाश रास्ते में चालक को पीटकर हाईवे किनारे फेंककर कार लूटकर फरार हो गया। रात में गश्त कर रही पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस काटने के लिए बहेड़ी ले जाई गई कार को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी में जाने के बहाने रामपुर से कार बुक करके मीरगंज लाए बदमाश रास्ते में चालक को पीटकर हाईवे किनारे फेंककर कार लूटकर फरार हो गया। रात में गश्त कर रही पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस काटने के लिए बहेड़ी ले जाई गई कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने कबाड़ी को भी हिरासत में ले लिया है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
मीरगंज पुलिस के मुताबिक रामपुर के थाना सिविल लाइंस इलाके के टिकटगंज मोहल्ला में रहने वाले जोगेंदर सिंह के पास रविवार शाम कुछ लोग मीरगंज के गांव हुरहुरी में शादी में जाने के लिए कार बुक करने गए थे। जोगेंदर सिंह ने 1250 रुपये में ईको कार बुक की थी।
रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे बदमाशों ने हाईवे पर भाखड़ा नदी पुल के पास कार रुकवाई, इसके बाद चालक जोगेंदर को पीटकर घायल कर दिया। घायल चालक को हाईवे किनारे फेंककर कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। गश्त कर रही पुलिस की नजर जब जोगेंदर पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी ली और उन्हें मीरगंज सीएचसी भेजा। जहां से हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने बहेड़ी में एक कबाड़ी के यहां से कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने कार कटाने की तैयारी कर रहे कबाड़ी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कार को बहेड़ी से बरामद कर लिया गया है। गाड़ी को काटने वाले को भी पकड़ा है। आरोपियों की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- राजकुमार मिश्र, सीओ मीरगंज