फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants blow up Rs 48000 from Businessmans pocket while going to Shyamganj by auto

बरेली: ऑटो से श्यामगंज जा रहा था बीसलपुर का व्यापारी, बदमाशों ने जेब से उड़ाए 48 हजार रुपये

Wed, 27 Oct 2021 09:58 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 Oct 2021 09:58 PM IST
सार

ऑटो में मुकेश के अलावा दो युवक बैठे थे। श्यामगंज पहुंचने के बाद मुकेश ऑटो से उतरे तो पाया कि पैंट की बायीं जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 48 हजार रुपये गायब थे। 

विज्ञापन
miscreants blow up Rs 48000 from Businessmans pocket while going to Shyamganj by auto
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में जेबकतरों ने बीसलपुर के मोबाइल व्यापारी मुकेश गुप्ता की जेब काटकर 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने थाना बारादरी में घटना की शिकायत की है। पीलीभीत में बीसलपुर निवासी मुकेश गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। बुधवार को वह अपनी दुकान के लिए कुछ सामान लेने बीसलपुर से बरेली आए थे। 
विज्ञापन


सेटेलाइट पर बस से उतरने के बाद वह ऑटो में बैठकर श्यामगंज जा रहे थे। ऑटो में उनके अलावा दो युवक बैठे थे। श्यामगंज पहुंचने के बाद मुकेश ऑटो से उतरे तो पाया कि पैंट की बायीं जेब कटी हुई थी और उसमें रखे 48 हजार रुपये गायब थे। 
विज्ञापन


इसी बीच ऑटो चालक भी वहां से भाग निकला। मुकेश गुप्ता ने फौरन श्यामगंज चौकी पर सूचना दी। फिर थाना बारादरी जाकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed