{"_id":"5e397bb28ebc3ee5b9534ea8","slug":"misbehave-with-handicaped-student-by-roadways-conductor-bareilly-news-bly3945247125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस के परिचालक ने दिव्यांग छात्र से की अभद्रता, पीड़ित छात्र ने मुख्यमंत्री से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस के परिचालक ने दिव्यांग छात्र से की अभद्रता, पीड़ित छात्र ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं- मेरठ हाईवे पर स्थित मुजरिया चौराहा पर एक दिव्यांग छात्र को रोडवेज बस परिचालक ने बस में नहीं बिठाया, साथ ही उसके साथ अभद्रता भी की। छात्र ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर निवासी छात्र बादाम सिंह पुत्र कल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वह संभल जिले के कस्बा बबराला के एक डिग्री कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रहा है, जिस कारण उसे मुजरिया चौराहे से रोडवेज बस द्वारा बबराला जाना पड़ता है। बीते सोमवार को वह चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ा था। तभी एक रोडवेज बस को उसने रुकने के लिए हाथ दिया, लेकिन बस रुकने पर परिचालक ने उसे बस में बैठाने से इंकार कर दिया और अभद्रता की। इससे वह गिरने से बाल-बाल बच गया। पीड़ित छात्र ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।