फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mirror showing smart city chaos at the old bus stand

Bareilly News: स्मार्ट सिटी को आईना दिखा रहीं पुराने बस अड्डे पर अव्यवस्थाएं

Sun, 16 Apr 2023 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mirror showing smart city chaos at the old bus stand
बरेली। पुराने बस अड्डे पर हावी अव्यवस्थाएं स्मार्ट सिटी परियोजना को मुंह चिढ़ा रही हैं। अफसर चेत नहीं रहे हैं और दुश्वारियों का बोझ हजारों यात्री रोजाना उठाने को मजबूर हैं। यहां के प्रवेश द्वार पर पुलिया के स्लैब टूटी हुई है, इसके सरिया निकले हुए हैं। अगर यात्री सावधानी न बरतें तो इनसे टकरा कर रोजाना चोटिल हों।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डा से यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान परिवहन निगम की बसें विभिन्न शहरों के लिए जाती हैं। बस अड्डे में जगह-जगह गड्ढे हैं। गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। जरा सी बारिश में हालत और भी खराब हो जाती है। यात्री आए दिन तकलीफ उठते हैं। यदि किसी के पास सामान है ज्यादा तो अड्डे पर बस तक पहुंच पाना कठिन हो जाता है।
विज्ञापन

- 10 हजार वर्ग मीटर में बना है बस अड्डा
- 2008 से बस अड्डे के यार्ड की नहीं हुई मरम्मत
- 40 लाख रुपये मिलें तो प्री-मिक्सिंग कराई जाएगी
- 200 से अधिक बसें गुजरती हैं रोजाना
- 15 हजार यात्री आते जाते हैं प्रतिदिन

वर्जन
डामर और बजरी बिछाकर पूरे यार्ड की मरम्मत होनी है। प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम कराया जाएगा। -आरपी सिंह, अवर अभियंता, यूपी रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बताएं कि वो क्या कर रहे
मैं मुरादाबाद जाने के लिए आया हूं। यहां देखा कि बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर पुलिया का स्लैब टूट चुका है। सरिया दिख रहे हैं। अगर बचकर नहीं चलता तो पैर में चोट लग जाती। अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं, यह बात भी साफ हो रही है। -राज सिंह, यात्री मुरादाबाद

मैं रामपुर की बस पकड़ने आया हूं। यहां स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा खूब पीटा जा रहा है। जमीनी हकीकत बस अड्डे के फर्स पर दिख रही है। यहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। सुविधाओं का दावा करने वाले अफसर बताएं कि वे क्या कर रहे हैं। -रिजवान, यात्री रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed