{"_id":"64a870148897118b4a08b864","slug":"minor-shohde-threatened-to-burn-the-student-alive-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-195-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नाबालिग शोहदे ने छात्रा को दी जिंदा जलाकर मरने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नाबालिग शोहदे ने छात्रा को दी जिंदा जलाकर मरने की धमकी
Sat, 08 Jul 2023 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। जेल से छूटकर आने के बाद आरोपी छात्रा को रास्ता रोकर परेशान करता है। आरोपी ने छात्रा को तेजाब डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी है। छात्रा की मां ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
दो साल पहले किशोरी को एक किशोर फुसलाकर ले गया था। रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौँप दिया था। इस नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। डेढ़ साल जेल में रहने के बाद उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। जेल से बाहर आने के बाद उसने किशोरी को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है।
आरोप है कि उसने किशोरी से साफ कह दिया कि वह नाबालिग है और नाबालिग को सजा नहीं होती है। उसने किसी और से शादी की तो वह तेजाब डालकर जिंदा जलाकर मार देगा। शोहदे की इस धमकी से छात्रा का स्कूल जाने से भी डर रही है। आरोपी रास्ते में रोककर अश्लील हरकत करता है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मां ने तहरीर दी है। पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।