फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor lovers leave home after befriending on Instagram

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद घर से निकला नाबालिग प्रेमी युगल

Sun, 23 Nov 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Minor lovers leave home after befriending on Instagram
बरेली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक किशोर अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर आगरा से मथुरा तक घूमता रहा। जब दोनों के पास रुपये खत्म हो गए तो वे बरेली लौट आए। पुलिस ने किशोरी को अभिरक्षा में लिया है। प्रेमी को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बारादरी निवासी शख्स ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को तहरीर देकर बताया था कि उनकी 17 साल की बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि 14 दिन बाद पुलिस ने शनिवार को किशोरी को ले जाने वाले उसके प्रेमी को संजयनगर तिराहे से दबोच लिया। उसे थाने लाया गया। वह भी नाबालिग निकला।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह शीशगढ़ के एक गांव का रहने वाला है। किशोरी से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी। इसकी जानकारी जब किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसके मोबाइल फोन चलाने पर रोक लगा दी। पिछले दिनों वह प्रेमिका को उसके घर आकर साथ ले गया था। दोनों आगरा में ताजमहल, मथुरा और वृंदावन में मंदिरों का भ्रमण करते रहे। रुपये खत्म होने पर बरेली लौट आए। उसने प्रेमिका को सेटेलाइट स्टैंड पर बस से उतार दिया। शनिवार को वह दोबारा प्रेमिका को देखने आया था, तब पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed