फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor Girl Dead Body Removed From Grave After 40 Days In Bareilly

Bareilly: 40 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम से भी नहीं खुला शहरीन की मौत का राज; हड्डियां सुरक्षित

Fri, 21 Jul 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 12:32 PM IST
सार

किला थाना क्षेत्र में 40 दिन पहले 14 साल की किशोरी की मौत हो गई थी। तब शव दफना दिया गया था। उसकी बहन ने हत्या की आशंका जताई थी। डीएम के आदेश पर कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।  

विज्ञापन
Minor Girl Dead Body Removed From Grave After 40 Days In Bareilly
शहरीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में 40 दिन पहले मिलक रोठा निवासी शहरीन (14) की मौत हो गई थी। तब उसका शव दफना दिया गया था। किशोरी की बहन ने अब हत्या का शक जताया है। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को शव निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

विज्ञापन


शहरीन की बड़ी बहन समरीन ने बताया कि पिता मानसिक रूप से कमजोर हैं। मां की दस साल पहले मौत हो गई थी। पहले वह भी बरेली में घर पर ही रहती थी। बाद में अपने भाई के साथ सहारनपुर चली गई थी। वहां पैकिंग का काम करके परिवार चला रही है। घर में शहरीन व पिता ही थे। 10 जून को चचेरे भाई ने उसे फोन करके बताया कि शहरीन ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां: खुद को अविवाहित बता की शादी, रहने को लिया अलग कमरा; इस कांड ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव पर थे चोट के निशान 

समरीन ने बताया कि जब तक वह घर आई, परिवार व परिचितों ने शहरीन के शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद आसपास के लोगों ने बताया कि मरने के समय शहरीन के शव पर चोटों के निशान थे। इसलिए उसे शक है कि बहन के साथ कोई अनहोनी हुई है। मामला हत्या का भी हो सकता है। इसलिए उसने किला इंस्पेक्टर राजीव कुमार को घटना के बारे में बताया।

बाद में वह डीएम से मिली और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम ने इसके लिए निर्देश जारी किया। गुरुवार को एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर सीबीगंज बार्डर पर बने कब्रिस्तान पहुंचे। शव निकलवाया गया। शहरीन का शव काफी खराब स्थिति में था। पोस्टमार्टम टीम को उसमें पुष्टि लायक साक्ष्य नहीं मिले, तब कुछ हड्डियां ही सुरक्षित कर ली गईं।

थाना प्रभारी किला राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों से राय लेकर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल हत्या या किसी अन्य तरीके से मौत की पुष्टि नहीं की जा सकी है। शव देर शाम दोबारा दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed