फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minor and his friends killed a man after lost money in online gambling

दोस्त की हत्या: ऑनलाइन जुए में रुपये हारने पर नाबालिग ने रची साजिश, डेढ़ माह बाद खेत में मिलीं हड्डियां

Mon, 07 Oct 2024 07:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 07:24 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को लापता हुए युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक मृतक के नाबालिग दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
minor and his friends killed a man after lost money in online gambling
मृतक के परिजनों ने किया थाने का घेराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के गांव खिरिया उदैत निवासी अमित सिंह (20) की उसके तीन दोस्तों ने ऑनलाइन जुआ में हारे रुपये चुकाने के लिए चाकू से गोदकर हत्या कर दी। डेढ़ महीने के बाद अमित की हड्डियां गन्ने के खेत में पड़ी मिलीं। कपड़े व कड़े के जरिये उसकी पहचान हुई। नाराज परिजनों ने सोमवार को पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पांच घंटे तक थाना गेट पर धरना दिया।

विज्ञापन


18 अगस्त को पिता राजेश सिंह ने तिलहर थाने में अमित की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसके नाबालिग दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया। इस बीच अमित का गुम मोबाइल ऑन होने पर पुलिस ने लोकेशन को ट्रेस कर गांव के युवक को हिरासत में लिया। उसने मोबाइल पड़ा मिलने की बात बताई। तब पुलिस ने फिर से नाबालिग दोस्त को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। 
विज्ञापन


नाबालिग दोस्त ने रची थी साजिश 
उसने स्वीकार किया कि वह बिलहरी गांव के शिवम गंगवार के साथ ऑनलाइन जुआ खेला करता था। खेल में हारने के कारण उस पर काफी कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी बाइक को शिवम के पास गिरवी रख दिया था। बाइक छुड़ाने के लिए वह काफी परेशान था। उसने अमित को झांसे में लेकर उसकी बुलेट बाइक ले ली। इस बाइक को शिवम के पास गिरवी रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

minor and his friends killed a man after lost money in online gambling
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
उससे मिले रुपये से अपनी बाइक वापस ले ली। इस बीच अमित ने अपनी बाइक वापस मांगी। तब नाबालिग आरोपी ने शिवम द्वारा जबरन बाइक छीन लेने की बात कह दी। 16 अगस्त को नाबालिग आरोपी ने साजिश रचकर अमित को बुलाया और उसके साथ तिलहर से शेरगढ़ की तरफ चल दिया। रास्ते में किशोर का दोस्त तुषार बाईपास पर मिल गया। खेत में शिवम भी खड़ा मिला। 

गन्ने के खेत में मिलीं हड्डियां 
तीनों ने मिलकर गन्ने के खेत में खींचकर चाकू से गोदकर अमित की हत्या कर दी। शव वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सोमवार को नाबालिग आरोपी व तुषार की निशानदेही पर गन्ने के खेत में हड्डियां बरामद कर लीं। परिजन ने मृतक की टी-शर्ट, कड़ा व दाहिने पैर की चप्पल से पहचान की। नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना देकर हंगामा किया। 
 

सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि ऑनलाइन जुए को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने नाबालिग और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी शिवम को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed