फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minister santosh gangwar hospitalized in delhi

कोरोना संक्रमित केंद्रीय मंत्री पत्नी सहित अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Apr 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
minister santosh gangwar hospitalized in delhi
बरेली। कोरोना संक्रमित केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार और उनकी पत्नी को फरीदाबाद स्थित राज्य बीमा कर्मचारी निगम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उनकी हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार की तबीयत खराब होने पर उन्होंने अपनी जांच करवाई थी, जिसमें वह पॉजिटिव निकले थे। इसके बाद वह नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में ही होम क्वारंटीन हो गए थे। बाद में हुई जांच में पत्नी भी संक्रमित पाए गई थी। उपचार कर रहे चिकित्सकों ने हालत में तेजी से सुधार लाने के लिए तीनों को राज्य कर्मचारी बीमा निगम मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद में भर्ती करा दिया है। उनके विशेष कार्य अधिकारी पीके गुप्ता ने बताया कि मंत्री दंपती को रविवार को भर्ती करा दिया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है, उनकी स्थिति में सुधार है। सोमवार को करीब दो घंटे उन्होंने अस्पताल से ही मंत्रालय संबंधी कामकाज निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed