फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister JPS Rathore says SP people do not have faith in Sanatan Dharma

Bareilly: मंत्री जेपीएस राठौर बोले- सपा के लोगों की सनातन धर्म में आस्था नहीं; राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Sat, 15 Feb 2025 06:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 06:58 PM IST
सार

जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता की। जिसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, वहीं सपा पर निशाना भी साधा। 

विज्ञापन
Minister JPS Rathore says SP people do not have faith in Sanatan Dharma
प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रभारी मंत्री जीपीएस राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि बरेली को एम्स की जरूरत है। इसके लिए वह और सांसद पैरवी करेंगे। उत्तराखंड से लेकर नेपाल तक के मरीज यहां आते हैं। आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज करने में जिला अव्वल है, लेकिन अब तक यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज भी नहीं है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सपा और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने शनिवार को निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बजट की खूबियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसा बजट पेश किया है कि विपक्ष चारों खाने चित हो गया। बेवजह की आलोचना के सिवाय विपक्ष के पास कुछ नहीं है। बजट में गांव, गरीब, किसानों, मजदूरों, महिलाओं के साथ ही मध्यम वर्ग को भरपूर राहत दी गई है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी पर सीएमओ से मांगा ब्योरा 
कहा कि 12 लाख तक की आय को करमुक्त किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ। इसीलिए दिल्ली विधानसभा के चुनाव में जनता ने जमकर वोट दिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर सीएमओ से इसका ब्योरा मांगा। झोलाछाप के इलाज से मौतों के मामले पर कहा कि संज्ञान में लाएं तो जिम्मेदारी तय होगी। कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार पर टिप्पणी करने वाले मनीष अग्रवाल की गिरफ्तारी और महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर सपा की ओर से की जा रही टिप्पणी के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि इन लोगों की सनातन धर्म में आस्था नहीं है। इनको सिर्फ अपना वोटबैंक ही नजर आता है।

Trending Videos

सपा सरकार में भैंस खोजती थी पुलिस
पुलिस के भाजपाई होने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की टिप्पणी पर मंत्री ने कहा कि इनके समय में पुलिस अधीक्षक रामपुर में आजम खां के साथ मंच साझा करते थे और संबोधन भी करते थे। यहां तक कहते थे कि आजम खां लोकप्रिय नेता हैं। किसी को इनके खिलाफ चुनाव लड़ना ही नहीं चाहिए। पुलिस का इस्तेमाल भैंस खोजने के लिए होता था। आज पुलिस का उपयोग अपराध रोकने में किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि क्राइम लगातार घट रहा है। प्रियंका और राहुल गांधी के महाकुंभ जाने की तैयारी के सवाल पर कहा कि एक न एक दिन सबको वहां जाना पड़ेगा। ये लोग चुनाव में धार्मिक हो जाते हैं। जनेऊ पहनकर मंदिर-मंदिर जाते हैं। जब चुनाव नहीं होता तो सनातन धर्म के विरोध में बोलते हैं। अच्छा है जाएं। अगर मुंह में राम बगल में छुरी वाली भावना से जाएंगे तो गंगा मैया तो समझ ही जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed