फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister dharmveer prajapati praised the work of Home Guards and Civil Defence

Bareilly News: राज्यमंत्री ने होमगार्डों के कार्यों को सराहा, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 18 Sep 2024 09:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 09:14 PM IST
सार

होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार को बरेली दौरे पर आए। उन्होंने होमगार्ड्स विभाग और सिविल डिफेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
Minister dharmveer prajapati praised the work of Home Guards and Civil Defence
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

बरेली में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में होमगार्डों, नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने समाजसेवा के कार्य को सराहा। उन्होंने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


बैठक में होमगार्डों ने राज्यमंत्री को अपनी समस्याओें से अवगत कराया। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया गया। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना महामारी में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए उनकी सेवा भावना को सराहा। साथ ही, महामारी के दौरान किसी तरह का हादसा आदि की स्थिति में स्वयंसेवकों को मिलने वाली पांच लाख मदद की जानकारी दी। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही त्योहार पर विशेष सहयोग मिलने पर सराहा। सरकार से संचालित होने वाली लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता मुहिम के लिए भी स्वयंसेवकों की तारीफ की। स्वयंसेवकों के लिए सरकार से जारी बजट के बारे में भी जानकारी साझा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री ने रोपे पौधे
भाजपा महानगर इकाई के सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सर्किट हाउस में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस अभियान से जुड़कर एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। 

इससे पहले महानगर इकाई के सभी पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री के बरेली आने पर सर्किट हाउस में गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, उमेश कठेरिया, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बंटी ठाकुर, पुष्पेंद्र शर्मा, डॉ. सीपीएस चौहान, देवेंद्र जोशी, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव व सत्येंद्र पांडे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed