फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Millions of theft complaints in Fic Enclave, police did not find evidence

फाइक एन्क्लेव में लाखों की चोरी की शिकायत, पुलिस को नहीं मिला साक्ष्य

Mon, 16 Nov 2020 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Millions of theft complaints in Fic Enclave, police did not find evidence
चोरी की जानकारी लेने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नवाबगंज पालिका की चेयरमैन के पति की दूसरी बीवी है घर की मालकिन गुलनाज

विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज की नगर पालिका चेयरमैन शहला ताहिर के पति डॉ. ताहिर की दूसरी पत्नी गुलनाज के घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घर में की गई जांच-पड़ताल में चोरी का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। तहरीर न दिए जाने के कारण रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई है।

चेयरमैन शहला के पति डॉ. ताहिर ने पिछले दिनों शहर के फाइक एनक्लेव निवासी गुलनाज से शादी कर ली थी। शहला की बेटी समन ताहिर ने गुलनाज और उसके मायके वालों के खिलाफ घर से जेवर-नकदी लूटने की रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज कराई थी। अब फाइक एनक्लेव में गुलनाज के बंद पड़े घर मे लाखों की चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। गुलनाज की मां आबिदा बेगम ने शनिवार को यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि बाहर से लौटने पर उन्हें घर में चोरी का पता लगा। बारादरी पुलिस और रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके पर जांच की तो चोरी होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। गुलनाज के घर में खाना भी बना हुआ था। पुलिस ने इस बात पर भी टोका कि घर खोलते ही चोरी की सूचना तत्काल क्यों नहीं दी गई। अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed