फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Middlemen are buying wheat directly from the fields, not leaving the center in charge

बिचौलिये सीधे खेतों से खरीद रहे गेहूं, सेंटर इंचार्ज नहीं छोड़ रहे कुर्सी

Sat, 25 Apr 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Middlemen are buying wheat directly from the fields, not leaving the center in charge
बरेली। लॉकडाउन में किसानों से घर-घर जाकर संपर्क कर उन्हें सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने के बजाय ज्यादातर सेंटर इंचार्ज सारा दिन कुर्सी पर जमे रहते हैं। इसकी वजह से केंद्रों पर काफी कम खरीद हो रही है। उधर, बिचौलिये इसका फायदा उठा रहे हैं। वे सीधे खेतों पर जाकर गेहूं खरीद रहे हैं। एडीएम (प्रशासन) और डिप्टी आरएमओ ने ऐसा ही मामला भोजीपुर के पास पकड़ा। यहां सेंटर इंचार्ज ने अब तक दो-ढाई क्विंटल ही गेहूं की खरीद की थी। अफसरों ने लापरवाही पर सेंटर इंचार्ज को फटकार लगाई।
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) वीके सिंह और डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने चेकिंग के दौरान भोजीपुरा के अटापट्टी जलोबी में पीसीएफ का क्रय केंद्र को देखा। यहां सेंटर इंचार्ज ने बताया कि 20 अप्रैल से अब तक दो-ढाई क्विंटल ही खरीद हुई है। कहा, क्षेत्र में सक्रिय कई बिचौलिये किसानों के खेतों से सीधे 1850 से 1870 रुपये प्रति क्विंटल तक गेहूं खरीद रहे हैं, जबकि सरकारी सेंटरों पर 1925 रुपये का रेट है। अफसरों ने इस लापरवाही पर सेंटर इंचार्ज को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्हें भी क्षेत्र में निकलकर किसानों से संपर्क कर सरकारी केंद्रों पर गेहूं लाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सेंटर इंचार्ज को दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। गौरतलब है कि जिले में अब तक करीब 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है, जबकि प्रशासन को 1.62 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed