फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Methodist bishop transferred Srband

मैथोडिस्ट बिशप सरबंद का तबादला

Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
मैथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया (एमसीआई) बरेली डायसिस के बिशप अनिल कुमार सरबंद का तबादला हो गया है। यहां का चार्ज फिलिप एस मसीह को मिला है। वह लखनऊ डायसिस के बिशप हैं। बिशप सरबंद के तबादले के साथ ही एमसीआई ने मुरादाबाद डायसिस का चार्ज बरेली बिशप से हटाकर दिल्ली बिशप को दे दिया है। अनिल कुमार सरबंद का तबादला बरेली में उनका चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के चलते किया गया है। उनको चेन्नई डायसिस की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

एमसीआई की बरेली डायसिस के कार्यक्षेत्र में सीतापुर जनपद से लेकर उत्तराखंड तक का कुमायूं इलाका आता है। एक दर्जन से ज्यादा जिले इस डायसिस से जुड़े हैं। इनमें सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, नैनीताल, अल्मोडा और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन जिलों में एमसीआई के सभी संपत्तियों और चर्च के प्रबंधन का बिशप ही करते हैं। सरबंद 2012 में बरेली डायसिस के बिशप बनाए गए थे। एमसीआई से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगाई। हालांकि उससे पहले एमसीआई की संपत्तियों को खुर्दबुर्द करने को लेकर धरना, प्रदर्शन भी होते रहे। पिछले दिनों हैदराबाद में हुए एमसीआई के अधिवेशन में दो बिशप का चुनाव हुआ। बरेली डायसिस से जुड़े लोगों को उम्मीद थी कि यहां के लिए नया बिशप मिल सकेगा लेकिन आईएमसी की एक्जीक्यूटिव बाडी ने नए बिशप चुने गए एमए डैनियल और ईडी ईशुरत्नम की नियुक्ति अन्य डायसिस में कर दी। अब उम्मीद की जा रही है कि सस्पेंड चल रहे एक बिशप एलिया प्रदीप सैमुअल को बहाल होने की स्थिति में यहां का चार्ज मिल सकता है। एमसीआई मुख्यालय से अगले निर्देश तक लखनऊ के बिशप ही यहां की जिम्मेदारी देखेंगे।
विज्ञापन


पादरी परमिंदर मैसी काउंसिल में
हैदराबाद अधिवेशन में बरेली से एमसीआई की काउंसिल के लिए क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च चौकी चौराहा के पादरी परमिंदर मैसी को चुना गया। वह बरेली डायसिस के ट्रेजरार भी हैं। अधिवेशन में बरेली से लैमैन के डेलीगेट्स के रूप में बिशप मंडल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह, मिशन हॉस्पिटल में कारर्यरत अनिल लाल के अलावा पादरी परमिंदर मैसी, पादरी सुनील मैसी, डीएस हैरिसन राय शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed