फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury crosses 40, fever rises on Vaishakh

Bareilly News: पारा 40 के पार, वैशाख को चढ़ा बुखार

Tue, 18 Apr 2023 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40, fever rises on Vaishakh
बरेली। वैशाख की तपन सोमवार को भी जारी रही। अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा) के पार जा पहुंचा। शहरवासी तेज धूप में झुलसते रहे। दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक काफी कम रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले। दूसरी ओर, अस्पतालों में बुखार, डिहाइड्रेशन व डायरिया के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से पारा 38 डिग्री के पार पहुंच रहा था। मौसम विभाग ने हवा के बदले रुख को देखते हुए अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का पूर्वानुमान जताया था। सोमवार सुबह आठ बजे से ही तेज धूप होने लगी थी। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लोग छांव खोजते नजर आए। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भी धूप बेहाल करेगी। बुधवार से दो दिन तक हल्की राहत की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री की बढ़त के बाद सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति पांच किमी प्रति घंटा रही। दिन में हवा में नमी का स्तर 24 फीसदी और रात में 42 फीसदी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओपीडी में मरीजों की बढ़ी तादाद
लोग अब वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1326 नए और 461 पुराने पर्चे पर लोगों ने दवाएं और परामर्श लिया। फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े हैं। बुखार और सर्दी-जुकाम के मामले सर्वाधिक आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास भी कंजेक्टिवाइटिस के मरीज पहुंच रहे हैं।

--
दोपहर 12 बजे शिविर में पहुंचे डॉक्टर
सीएमओ कार्यालय में आयोजित होने वाले शिविर में दिव्यांगों का इंतजार थम नहीं रहा है। गर्मी से बचने के लिए दिव्यांग सुबह नौ से दस बजे के बीच कार्यालय पहुंच गए थे, मगर डॉक्टर 12 बजे पहुंचे। शिविर में 58 दिव्यांगों ने पंजीकरण कराया था। उनकी जांच के बाद प्रमाणपत्र सत्यापन, नवीनीकरण आदि प्रक्रिया पूरी की गई।
--
मौसम इनपुट
अधिकतम : 40.5
न्यूनतम : 21.1
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। धूल भरी हवा चलेगी।
सूर्योदय : 5:46 बजे
सूर्यास्त : 6:39 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed