फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mercury climbed 10 degrees after rain

बारिश के बाद 10 डिग्री ऊपर चढ़ा पारा

Tue, 05 Jan 2021 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mercury climbed 10 degrees after rain
मौसम सुहाना हुआ तो पार्क में खेलने पहुंच गए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

चटख धूप खिलने से मिली ठंड से राहत, कोहरा भी छंटा
विज्ञापन

अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा
मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद फिर छाएगा कोहरा

बरेली। करीब 30 घंटे तक हुई बारिश ने कोहरे का प्रकोप लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया है। सोमवार को दोपहर में खिली तेज धूप ने ठिठुरन की वजह बनी शीतलहर को भी बेअसर कर दिया। मौसम विभाग ने दो दिन तक राहत का माहौल रहने के बाद पहाड़ों की सर्द हवाओं के फिर आने से शहर में कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई है।

शनिवार देर रात को शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बरेली में 10.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कोहरे का कहर खत्म करने के साथ बादलों को भी आगे धकेल दिया। इस कारण सोमवार सुबह 11 बजे के बाद चटख धूप खिली तो अधिकतम तापमान एकाएक दस डिग्री बढ़ गया। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी पछुआ हवा चल रही है। अनुकूल माहौल बनने पर कुछ इलाकों में अचानक बादल मंडराने के बाद हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से दो से तीन दिन तक कोहरे का प्रकोप कम रहेगा लेकिन इसके बाद फिर कोहरा परेशान कर सकता है। डॉ. गुप्ता के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 24.0 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed