फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   merchant protest against building flyover

पुल के विरोध में आज फिर कुतुबखाना बाजार बंद करेंगे व्यापारी

Sat, 24 Sep 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:12 AM IST
सार

कुतुबखाना पुल निर्माण के विरोध में व्यापारी शनिवार को प्रभावित इलाके का बाजार बंद रखेंगे।स्मार्ट सिटी के तहत कुतुबखाना में बनने वाले फ्लाईओवर का व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं।फिलहाल शहर में बंदी का आह्वान नहीं करेंगे।

विज्ञापन
merchant protest against building flyover

विस्तार

बरेली। कुतुबखाना पुल निर्माण के विरोध में व्यापारी शनिवार को प्रभावित इलाके का बाजार बंद रखेंगे। हालांकि चौपुला स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारी संगठनों ने यह तय किया कि फिलहाल पूरे शहर में बंदी का आह्वान नहीं किया जाएगा। इधर, व्यापारियों का पंजाबी मार्केट में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर व्यापारियों के बच्चे भी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि पुल बनने से जब उनका व्यापार चौपट हो जाएगा तो बच्चों की पढ़ाई भी छूट जाएगी, तब उन्हें सड़क पर ही बैठना होगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत कुतुबखाना में बनने वाले फ्लाईओवर का व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। 17 सितंबर को निर्माण इकाई ने रात में पुल निर्माण के लिए खोदाई शुरू कराई तो व्यापारियों ने कड़ा विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने काम रुकवा दिया और खोदे गए गड्ढे जेसीबी से पटवा दिए। अगले दिन से व्यापारियों ने बाजार बंद कर क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच प्रशासन ने उर्से रजवी के मद्देनजर 23 सितंबर तक काम शुरू न कराने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने भी दुकानें खोल लीं। शुक्रवार को भूख हड़ताल पर नदीम शमसी, प्रवीण अरोड़ा, विष्णु कश्यप, अमित कक्कड़, जगदीश चावला बैठे। भूख हड़ताल शुरू होने के कुछ समय बाद ही कई दुकानदारों के बच्चे अपनी किताबें-कॉपियां लेकर धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान गौरव, अजय ठाकुर, मुकेश कुमार, अंकुश गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, अरुण कुमार, निशांत वर्मा, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुकानदार दीपक ने बताया कि शाम को व्यापारी संगठनों की चौपुला स्थित व्यापार मंडल कार्यालय पर हुई बैठक में तय किया गया कि शनिवार को धरना स्थल पर ही बैठक करके आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। उधर, संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में राष्ट्र जागरण व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि बाजार बंदी व्यापारियों का ब्रह्मास्त्र है। इसे सोच समझकर इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल शहर में बंदी का आह्वान नहीं करेंगे। शनिवार को कुतुबखाना बाजार बंद रखा जाएगा। जनप्रतिनिधियों को व्यापारियों के साथ बात कर इस मसले का हल निकलवाना चाहिए। इस दौरान सरदार मंजीत सिंह नागपाल, संजय गोयल, नवजोत सिंह, संचित अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी, शोभित सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा, रामकृष्ण शुक्ला, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय आनंद, मंजीत सिंह, संजय गोयल, राजकुमार राजपूत, भूपेंद्र सिंह भूपी, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू नहीं होगा काम, व्यापारियों से करेंगे वार्ता
स्मार्ट सिटी कंपनी के सीजीएम वीके सिंह ने कहा कि कुतुबखाना पुल का निर्माण शनिवार से शुरू नहीं कराया जाएगा। पहले प्रशासन के साथ व्यापारियों से वार्ता कर उन्हें आंदोलन खत्म करने के लिए मनाया जाएगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल के नए डिजाइन से दुकानों को नुकसान नहीं होगा। पुल सीधा निकलेगा। इसकी ऊंचाई भी साढ़े आठ मीटर होगी। नीचे साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क होगी। इससे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आराम से गुजर सकेगी। पुल के पुराने नक्शे के मुताबिक 40 दुकानों के छज्जे टूटने थे, लेकिन नए डिजाइन में इससे राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed