{"_id":"5f95e7318ebc3e9bfc4f7504","slug":"mentally-weak-young-man-brutally-beaten-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी रूप से कमजोर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी रूप से कमजोर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, तीन गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2020 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मीरगंज (बरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, मीरगंज (बरेली)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
घटना शीशगढ़ के गांव रुस्तमगनर की है...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली बात पर दिमागी रूप से कमजोर एक युवक की दबंगों ने जमकर पिटाई की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला एडीजी जोन तक पहुंच गया। शीशगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
घटना शीशगढ़ के गांव रुस्तमगनर की है। यहां के रहने वाले ओमवीर ने बताया कि उसका बड़ा भाई नत्थूलाल दिमागी रूप से कमजोर है। दो दिन पहले गांव के तीन लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद नत्थूलाल को डंडों से पीटा। इस दौरान वह फरियाद भी करता रहा, मगर उसे बख्शा नहीं। बाद में घायल हालत में वह घर पहुंचा तो भाई ने हल्दी-चूना लगा दिया।
विज्ञापन
पीटने वालों के बारे में पूछा तो नत्थूलाल कुछ बता नहीं सका। वहीं बाद में घटना का वीडियो वायरल हो गया। यह वायरल वीडियो एडीजी जोन तक पहुंच गया। वहीं किसी ने उन्हें ट्वीट करके भी जानकारी दे दी। इसके बाद थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर रविवार को विक्की और पवन सिंह के साथ ही एक अन्य प्रेमपाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
प्रेमपाल के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है कि वह इस घटना में शामिल था या नहीं। शीशगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि भाई की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ला गई है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि किस बात को लेकर कहासुनी हुई थी।