फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meghnad-Ahiravan killed, Ravana will be killed today

मेघनाद-अहिरावण का हुआ वध, आज मारा जाएगा रावण

Fri, 15 Oct 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Meghnad-Ahiravan killed, Ravana will be killed today
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। चौधरी तालाब में चल रही रामलीला में बृहस्पतिवार को मेघनाद वध का मंचन किया गया। दर्शक श्रीराम की वानर सेना और रावण की सेना के मध्य घनघोर युद्ध का मंचन मंत्रमुग्ध होकर देखते रहे।
विज्ञापन

शक्ति बाण लगने के बाद ठीक होकर आए लक्ष्मण और मेघनाथ के मध्य भीषण युद्ध होता है। लक्ष्मण की शक्ति के प्रहार से मेघनाथ वीर गति को प्राप्त हो जाता है। मेघनाद की मृत्यु की सूचना पाकर उसकी पत्नी सुलोचना भी वियोग में प्राण त्याग देती है। मेघनाद के वध के बाद रावण युद्ध में अहिरावण को भेजता है। अहिरावण वध के बाद रावण अपने पुत्र नारांतक को युद्ध में भेजता है। युद्ध के मैदान में नारांतक का भी अंत हो जाता है। शुक्रवार को रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। मंचन के दौरान धीरेन्द्र शुक्ला, प्रभु नारायण तिवारी, ब्रजेश पाठक, बन्टू पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर सुभाषनगर में रामलीला के मंचन में लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध और अहिरावण के वध का मंचन किया गया। अहिरावण राम और लक्ष्मण को माया से पाताल भैरवी की बलि देने के लिए ले जाता है। अहिरावण का पीछा करते हुए हनुमान जी पाताल में जाकर अहिरावण का वध करते हैं। लीला मंचन में आलोक तायल, राजकुमार तिवारी, अखिलेश सिंह, अमित भारद्वाज, उदयवीर सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed