फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mega block creates problem for commuters

ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन रहा बाधित, यात्री हुए परेशान

Sun, 22 Apr 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 22 Apr 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Mega block creates problem for commuters
indian railway
डाउन लाइन पर ब्लॉक के चलते ट्रेनों की स्पीड थमी रही। आधा घंटा देरी से चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस को साढ़े नौ बजे जंक्शन पहुंचना था लेकिन वह शाम साढ़े चार बजे जंक्शन पहुंची। त्रिवेणी एक्सप्रेस भी दो के बजाए चार बजे जंक्शन से छूटी। जंक्शन पर मुरादाबाद की ओर से पहली ट्रेन हिमगिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 12:40 पर पहुंची। सेना का वाहन खराब होने से लाल फाटक पर जाम लगने से सड़क यातायात भी प्रबावित रहा। एक वाहन की टक्कर से यहां फाटक का बूम टूट गया। इससे काफी देर तक फाटक नहीं खुला। ट्रेनों के ब्लॉक का फायदा निजी बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलकर उठाया गया। 
विज्ञापन

लाइनों की मरम्मत और कमजोर पटरियों को बदलने के लिए रेलवे ने शनिवार को डाउन लाइन पर कई स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन थमा रहा। शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस को नौ के बजाए साढ़े नौ बजे जंक्शन पहुंचना था लेकिन ट्रेन को धनेटा स्टेशन पर रोक दिया गया। गुवाहाटी एक्सप्रेस को भिटौरा और सियालदाह एक्सप्रेस को नगरिया सादात स्टेशन पर रोका गया। शाम साढे़ चार बजे राज्यरानी एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची, जबकि त्रिवेणी एक्सप्रेस चार बजे चली। ट्रेनों के घंटों देरी से चलने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जंक्शन पर खाने-पीने का सामान खत्म हो गया।
विज्ञापन

 
एक्सप्रेस ट्रेनें रुकी रहीं, गुजार दीं मालगाड़ी
ब्लॉक लेने के बाद जंक्शन पर दोपहर 12.40 मिनट पर पहली ट्रेन जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहुंची, लेकिन शाहजहांपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को इसका कोई फायदा नहीं मिला। इसके आधा घंटे बाद लखनऊ की ओर मालगाड़ी को रन थ्रू गुजार दिया गया। ट्रेनों का इंतजार कर यात्रियों को यह नागवार गुजरा। उन्होंने स्टेशन मास्टर ऑफिस में हंगामा किया लेकिन उन्होंने कामर्शियल कंट्रोल को जिम्मेदार ठहराकर अपना पीछा छुड़ाया। इन्क्वायरी पर भी यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिल सकी। वहां भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से टूटा लाल फाटक का बूम
अप लाइन पर ब्लॉक नहीं था, जिससे ट्रेनों को गुजारा जा रहा था। एक वाहन की टक्कर से फाटक का बूम टूट गया। इससे फाटक खुला नहीं दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम करीब एक घंटा लगा रहा। बदायूं की ओर से आ रहे ज्यादातर यात्रियों ने बस, ऑटो छोड़ दिए और पैदल ही फाटक पार करके शहर पहुंचे।


घंटो लेट हुईं ट्रेनें
रोजाना की तरह ट्रेनें घंटो लेट जंक्शन पहुंची। सियालदाह एक्सप्रेस नौ, गुवाहाटी एक्सप्रेस 11, वाराणसी एक्सप्रेस चार, कटिहार स्पेशल 19, अमरनाथ 11, त्रिवेणी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस 17, जननायक 15, मोरध्वज एक्सप्रेस 5:40, सरयू यमुना 14, उपासना एक्सप्रेस नौ और राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से जंक्शन पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed