{"_id":"5e4af2f48ebc3ef2c0682e5c","slug":"meeting-in-nagar-nigam-bareilly-news-bly3963297153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में उठा नाली खड़ंजा और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में उठा नाली खड़ंजा और स्ट्रीट लाइट का मुद्दा
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर के निर्देश पर सोमवार शाम चार बजे नगर निगम में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने होटलों पर पांच गुने टैक्स का मुद्दा उठाया। साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया परसाखेड़ा और सीबीगंज में स्ट्रीट लाइट न होने और कूड़ा न उठाए जाने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल टैक्स में छूट देने की मांग की तो नगर आयुक्त ने कहा कि कर विभाग से वार्ता करके समाधान निकाला जाएगा। उद्यमियों की नगर निगम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए उद्योग बंधु की बैठक अब हर दूसरे महीने आयोजित की जाएगी।
स्मार्ट सिटी के इंडस्ट्रियल एरिया में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां स्ट्रीट लाइट, कूड़ा उठान, नालाें की सफाई जैसी सुविधाएं तक नहीं हैं। उद्योग बंधु की बैठक मेें उद्यमियों ने इन समस्याओं के अलावा होटलों पर अधिक टैक्स लगाए जाने का मामला उठाया। उद्यमी सुरेश सुंदरानी ने कहा कि जब राज्य सरकार ने होटल उद्योग को इंडस्ट्री का दर्जा दे दिया है तो इस पर नियम के अनुरूप तीन गुना टैक्स ही लगाया जाना चाहिए। इसकी जगह नगर निगम पांच पांच गुना टैक्स लगा रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि टैक्स विभाग से बात करके समाधान निकाला जाएगा।
इसके बाद उद्यमियों ने सीबीगंज और परसाखेड़ा में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था ना होने की बात कही। नगर आयुक्त ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की तो पता चला कि यहां तार और कनेक्शन देने के लिए बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही यहां कनेक्शन दे दिए जाएंगे। बैठक में अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद, अधिशासी अभियंता निर्माण संजय चौहान, एई मनोज गुप्ता, टैक्स विभाग से आर.पी सिंह और उद्यमियों की ओर से सुरेश सुंदरानी, आर.के गोयल, एम दीरवानी, राजेश गुप्ता, अजय शुक्ला, सतीश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सीबीगंज में हर सप्ताह उठाया जाएगा कूड़ा
उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने कहा कि सीबीगंज में निगम की ओर से कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी पसरी रहती है। इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि अभी डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम 40 वार्डों में ही शुरू हुआ है। सभी वार्डों में यह व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इस पर उद्यमियों ने कहा कि यहां सप्ताह में ही एक गाड़ी भेजकर कूड़ा उठवा लिया जाए। इसे नगर आयुक्त ने मान लिया। कहा कि अगले सप्ताह से यहां गाड़ी जाया करेगी।
खराब रोड, भरे हैं नाले
उद्यमियों ने कहा परसाखेड़ा और सीबीगंज इंडस्ट्रियल एरिया में रोड की स्थिति बदतर है। इससे यहां आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर नगर आयुक्त ने जेई से कहकर यहां की सड़कों को तुरंत बनवाने के आदेश दिए। वहीं, उद्यमियों ने नालों की सफाई कराने की भी मांग की। इस समस्या का भी जल्द समाधान कराने की नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया।