फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meena Manch will be installed again in schools

Bareilly News: स्कूलों में फिर से लगाए जाएंगे मीना मंच

Wed, 31 May 2023 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 31 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Meena Manch will be installed again in schools
बरेली। परिषदीय स्कूलों में वर्तमान शैक्षिक सत्र में एक बार फिर मीना मंच का गठन किया जाएगा। इसके जरिये छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखने का अवसर देने, लिंग आधारित भेदभाव के प्रति सचेत करने और अन्य अहम मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक करने के लिए यह शुरुआत एक बार फिर से की जाएगी। स्कूलों में एक जुलाई से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

मीना मंच के लिए छह छात्राओं की एक समिति बनाई जाएगी, जिसकी पदेन अधिकारी भी स्कूल की छात्राएं ही होंगी। इन छात्राओं को स्कूल की अन्य छात्राओं की उपस्थिति बढ़वाने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। समिति की छात्राएं स्कूल की अन्य छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना लाने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगी। साल 2022-23 में भी स्कूलों में मीना मंच का गठन किया गया था।
विज्ञापन

कौन है मीना
मीना एक काल्पनिक पात्र है, जिसे काफी उत्साही, उमंगों से भरी हुई, सहानुभूति और सहायता का प्रतीक माना गया है। मंच के तहत आयोजित होेने वाले हर कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्राओं को मीना मानकर अवसर दिया जाता है। कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं ही कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed