फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical student threatened .. get married or make photo viral

मेडिकल की छात्रा को धमकी.. शादी करो वरना फोटो वायरल कर दूंगा

Sun, 25 Oct 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Medical student threatened .. get married or make photo viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo photo

छात्रा ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। मेडिकल की छात्रा ने एक युवक के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि युवक उस पर शादी का दबाव बना रहा है। मना करने पर उसके प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक साल पहले वो कॉलेज की लड़कियों के साथ पूर्णागिरि जा रही थी। रास्ते में उसकी एक सहेली का जानने वाला सीबीगंज के गांव परनिया निवासी सोनू भी मिल गया। बातचीत में सभी लोग आपस में घुल मिल गए। इसी दौरान युवक ने छात्रा का मोबाइल लेकर उसमें अपना जीमेल एकाउंट डाल दिया। जिससे लड़की के सभी फोटो, वीडियो और फोनबुक के सारे नंबर युवक के गूगल अकाउंट पर आ गए। छात्रा की सभी जानकारियां भी आरोपी को मिलने लगीं।
विज्ञापन

इस बीच युवक छात्रा से मोबाइल पर बातें करने लाग। छात्रा का आरोप है कि युवक उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब उसने शादी से मना कर दिया तो आरोपी ने सोशल मीडिया पर छात्रा के नाम से एक फर्जी आईडी बना ली और उसके सभी रिश्तेदारों को उस आईडी से जोड़ लिया। इसके बाद उस आईडी पर अपने और लड़की के साथ के फोटो डालने लगा। छात्रा का आरोप है कि आईडी बंद करने के लिए कहा तो आरोपी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। अब युवक धमका रहा है कि अगर उसका कहा वो नहीं मानेगी तो छात्रा के सभी फोटो वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed