{"_id":"63d04295d8917017a46146a9","slug":"medical-student-molested-tried-to-drag-her-bareilly-news-bly511164667-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रात में घर लौट रही मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, खींचकर ले कारखाने में जाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रात में घर लौट रही मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़, खींचकर ले कारखाने में जाने की कोशिश
Wed, 25 Jan 2023 10:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:35 AM IST
सार
बरेली में सोमवार रात को छात्रा जब घर लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे खींचकर ले जाने का प्रयास भी किया। छात्रा ने भागकर खुद को बचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में सोमवार रात चार-पांच युवकों ने मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन खींच कर पड़ोस के एक कारखाने में ले जाने की कोशिश की। किसी तरह से छात्रा ने भाग कर खुद को बचाया। पीड़िता का कहना है कि कॉलेज आते-जाते समय आरोपी युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग छात्रा सोमवार रात करीब दस बजे घर लौट रही थी। रास्ते में नूरी मस्जिद रोड अबरार की आल के पास जोगी न गला निवासी कल्लू, इन्बे, आकिब, अफजल एक अन्य के साथ खड़े थे। छात्रा वहां से गुजरी तो यह लोग अश्लील इशारे करते हुए फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन
अचानक इन्बे ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। कल्लू, आकिब, अफजल भी आ गए। यह लोग उसे पकड़ कर कारखाने में खींच कर ले जाने लगे। किसी तरह इस लोगों से बच कर छात्रा भागी। छात्रा का कहना है कि उसको अपनी इज्जत और जान का खतरा है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन