फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical Classes to be taken from District Hospital to New Year

नये साल से जिला अस्पताल में लगेंगी मेडिकल क्लासेस

Thu, 05 Oct 2017 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 05 Oct 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में अगले साल वर्ष 2018 से मेडिकल क्लासेस शुरू होंगी। यहां चार विषयों में मेडिकल छात्रों को पढ़ाया जाएगा। बुधवार को इस संबंध में लखनऊ में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षकाें के साथ बैठक की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि कोर्स अगले साल अप्रैल से शुरू हो सकता है। पीजी डिग्री की तर्ज पर डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के तहत प्रदेश के मंडलीय जिला चिकित्सालयों में कोर्स शुरू किया जाना है। बुधवार को लखनऊ में हुई बैठक में इसकी मंजूरी मिल गई। जिला अस्पताल में सर्जरी, मेडिसिन, नेत्र और हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के चलते यहां इन चार कोर्सों के तहत एडमिशन होंगे। डीएनबी कोर्स तीन साल का होगा, जिसमें हर विभाग में एक-एक विद्यार्थी एडमिशन लेगा। पढ़ाने के लिए जिला अस्पताल के ही विशेषज्ञों को सीनियर प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का दर्जा दिया जाएगा। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि एमबीबीएस के बाद यह कोर्स पीजी की तरह ही माना जाता है। ऑल इंडिया परीक्षा में पास होने के बाद छात्र अपनी पसंद का जिला अस्पताल चुनेेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed