फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   medical

सीएमओ : खुटार के सरकारी अस्पताल में इलाज करता है झोलाछाप

Sat, 02 Nov 2019 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
medical
खुटार (शाहजहांपुर)। सीएमओ साहब! खुटार के सरकारी अस्पताल में रोगियों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पताल के एक डॉक्टर की शह पर एक गांव का झोलाछाप पूरे दिन अस्पताल में मौजूद रहता है। वह रोगियों को देखने के अलावा इंजेक्शन भी लगाता है। आरोपी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां लिखकर रोगियों की जेब काट रहा है। आरोपी का सरकारी अस्पताल में एक रोगी को ग्लूकोज की बोतल लगाते वीडियो वायरल होने के बाद भाकियू की ओर से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

डीएम और सीएमओ को भेजे गए पत्र में भाकियू कार्यकर्ता रामबहोरे, विपनेशचंद्र, रामकुमार आदि ने बताया कि खुटार क्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति रोजाना अस्पताल आकर एक डॉक्टर के साथ बैठता है और डॉक्टर की शह पर रोगियों को मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं, इंजेक्शन लिखता है। आरोपी रोगियों को ग्लूकोज की बोतल से लेकर इंजेक्शन लगाने तक का काम करता है, जबकि वह अस्पताल में किसी भी पद पर तैनात नहीं है। ऐसे में कभी भी रोगियों की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि मामले की तमाम बार मौखिक शिकायत किए जाने के बाद भी प्राइवेट व्यक्ति को अस्पताल में पूरा संरक्षण दिया जा रहा है। कारण यह है कि वह एक डॉक्टर को भारी कमाई करा रहा है। अब आरोपी का वीडियो भी वायरल हुआ है, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्र के साथ आरोपी के एक रोगी को ग्लूकोज की बोतल लगाते हुए फोटो भी संलग्न किया गया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर वह लोग अस्पताल में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के कर्मचारी भी परेशान
खुटार। प्राइवेट व्यक्ति के अस्पताल आकर रोजाना सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप के कारण अस्पताल के कर्मचारी भी परेशान हैं, लेकिन वह लोग खुलकर कुछ नहीं कह पा रहे हैं। कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने के अनुरोध के साथ बताया कि आरोपी कई माह से अस्पताल आकर कार्य में हस्तक्षेप कर रहा है। उसे संरक्षण के कारण वह लोग आरोपी के खिलाफ कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।
खुटार के एमओआईसी से बात की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट व्यक्ति सरकारी अस्पताल में कैसे बैठ सकता है, जो जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई होगी।
- डॉ. आरपी रावत, सीएमओ शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed