फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Measurement of pond completed, beautification work will start

Bareilly News: तालाब की पैमाइश हुई पूरी, सुंदरीकरण का कार्य होगा शुरू

Wed, 24 Dec 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Measurement of pond completed, beautification work will start
नवाबगंज। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने मंगलवार को खड़े होकर कस्बे के बीचों-बीच बने तालाब की पैमाइश कराए जाने के बाद सीमांकन कर दिया। अब इस तालाब पर नगर पालिका सुंदरीकरण का कार्य करवाएगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला याकूबपुर में बीजामऊ रोड स्थित तालाब की पैमाइश को लेकर पिछले कई माह से कानूनी दाव पेच चल रहे थे। एक सप्ताह पहले इसी तालाब की पैमाइश की तारीख लगाए जाने से एक अधिवक्ता की कानूनगो से जमकर नोकझोंक हो गई थी। मंगलवार को तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक लाला राम गंगवार, लेखपाल प्रेमपाल गंगवार नगर पालिका कर्मियों की टीम के साथ तालाब पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व कर्मियों से तालाब की पैमाइश कराई। उसके बाद अपनी ही मौजूदगी में चूना डलवाकर सीमांकन कर दिया। तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि सीमांकन के बाद यहां नगर पालिका ने सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed