फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mayor Umesh Gautam and corporators took oath in Bareilly Club

शहर की सरकार का गठन: बरेली क्लब में मेयर और पार्षदों ने ली शपथ, वंदेमातरम से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

Sat, 27 May 2023 04:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 May 2023 04:00 PM IST
सार

शपथ ग्रहण करने के बाद मेयर उमेश गौतम का दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। ऐसे में संसाधन और काम समझने जैसी दिक्कतें उनके सामने नहीं होंगी। लेकिन शहर को शासन की मंशा के अनुरूप स्मार्ट बनाने की दिशा में उनके सामने चुनौतियां तमाम हैं। 
 

विज्ञापन
Mayor Umesh Gautam and corporators took oath in Bareilly Club
मंडलायुक्त ने मेयर को दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शहर की नई सरकार का गठन हो गया है। बरेली क्लब मैदान में शनिवार को महापौर उमेश गौतम ने पद और गोपनीयती की शपथ ली। इसके बाद 80 नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। बता दें कि उमेश गौतम लगातार दूसरी बार बरेली के महापौर बने हैं।  

विज्ञापन


बरेली क्लब मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। दोपहर 12 बजे वंदेमातरम नारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने महापौर उमेश गौतम को शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर भर गया था पानी 

सुबह सुबह हुई बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर पानी भर गया था। मैदान से पानी निकलवाया गया। अन्य व्यवस्थाएं की गईं। नगर निगम के अलावा बहेड़ी, फरीदपुर नगर पालिका समेत धौराटांडा, फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, रिछा, रिठौरा, सेंथल नगर पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। 

उमेश गौतम की दूसरी पारी 

उमेश गौतम का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। ऐसे में संसाधन और काम समझने जैसी दिक्कतें उनके सामने नहीं होंगी। पहले पांच साल तक शहर की तमाम समस्याओं को बखूबी समझने और दूर करने के प्रयास के बाद अब उन्हें जड़ से खत्म करने का दबाव रहेगा। 

हालांकि शहर को शासन की मंशा के अनुरूप स्मार्ट बनाने की दिशा में उनके सामने चुनौतियां तमाम हैं। मगर सबसे पहले सड़कों से अतिक्रमण हटवाने, बेतरतीब यातायात को सुधरवाने और बाकरगंज से कूड़े के पहाड़ को हटवाने की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed